चुम्बक की तरह खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि, बस घर के इन कोनों में सजा दें एक मोर पंख
आज हम आपको मोर पंख से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स (Vastu shastra) बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

मोर पंख के चमत्कारी वास्तु टिप्स
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और वास्तु दोष दूर करने में मददगार साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीज की सही दिशा का वर्णन किया गया है। आपने कई लोगों को अपने घर में मोर पंख रखते देखा होगा। यह केवल घर की सजावट के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि इससे पॉजिटिविटी भी बढ़ती है।
इन जगहों पर रख दें मोर पंख
आप मोर पंख को पूजा घर में ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में शांतिपूर्ण माहौल भी बना रहता है। इसके साथ ही आप इसे बेडरूम की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर भी लगा सकते हैं। इससे रिश्तों में प्रेम बना रहता है।

(Picture Credit: Freepik)
दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी
आप घर के प्रवेश द्वार पर भी 3 मोर पंख लगा सकते हैं। यह नेगेटिव एनर्जी को घर के अंदर आने से रोकने का काम भी करता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसके साथ ही तिजोरी में या फिर अलमारी मोर पंख रखना काफी अच्छा माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ
वास्तु में ऑफिस डेस्क पर भी मोर पंख रखना काफी अच्छा माना गया है। ऐसा माना जाता है कि काम में ध्यान बढ़ता है, जिससे आपको लाभ देखने को मिलता है। इसके साथ ही आप बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में मोर पंख रख सकते हैं। वहीं किताब या बहीखाते में भी मोर पंख रखना काफी शुभ माना गया है।
जरूर करें ये काम
जब भी आप कहीं बाहर जाएं, तो हमेशा अपने साथ या अपनी जेब में एक मोर पंख जरूर रखें। ऐसा माना गया है कि इससे अमंगल टल जाता है। इसके साथ ही आप अपने तकिए के नीचे मोर पंख रखकर सो सकते हैं, जो काफी फायदेमंद माना गया है। वास्त शास्त्र में यह भी माना गया है कि जब आपको मोर पंख कहीं पर गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपके भाग्य खुलने का संकेत देता है।

(AI Generated Image)
ध्यान रखें ये बातें
- मोर पंख को कभी भी घर में किसी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए।
- मोर पंख किसी को उपहार के रूप में देना शुभ नहीं माना जाता।
- मोर पंख को कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए।
- यह सुनिश्चित करें कि पंख अपने आप गिरा हो, न कि पक्षी को नुकसान पहुंचाकर लिया गया हो, वरना इससे लाभ नहीं मिलता।
- तकिए के नीचे सफाई करने के बाद ही मोरपंख रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में कामधेनु गाय रखने के क्या हैं फायदे? जानें सही दिशा और वास्तु नियम, जिससे दूर होगी हर परेशानी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।