Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2023 Vastu Tips: नववर्ष 2023 के स्वागत से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में रहेगी सुख-शांति

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 06:06 PM (IST)

    New Year 2023 Vastu Tips नए साल पर कुछ ऐसे वास्तु टिप्स अपनाएं जिससे आपको धन लाभ भी हो और घर में सुख-शांति बनी रहे। अपने घर के सभी वास्तुदोष मिटाने का भी उपाय जानें। जानें कर्ज से मुक्ति पाने के वास्तु उपाय।

    Hero Image
    New Year 2023 Vastu Tips: नए साल का स्वागत करने से पहले आपको कुछ नए वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए।

    नई दिल्ली, New Year 2023 Vastu Tips: इन दिनों हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारियां कर रहा है। हालांकि नए साल का स्वागत करने से पहले आपको कुछ नए वास्तु टिप्स भी अपनाने चाहिए। इन वास्तु टिप्स से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और साथ ही आपको कई तरह के लाभ भी होंगे। तो चलिए जानते हैं नए साल के इन वास्तु टिप्स के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे खत्म होगी आर्थिक समस्या

    घर का वास्तु सही न हो तो धन-हानि होना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि घर का टॉयलेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना हो, तो आप आर्थिक तंगी से हमेशा जूझते रहेंगे। नए साल पर अपने घर के टॉयलेट को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवा लें। आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।

    ऐसे पाएं कर्ज से मुक्ति

    आपके कर्ज खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो ये उपाय आपके लिए ही है। कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो घर के अंदर एक खास दिशा में कांच लगवाएं। घर हो या दुकान आपको कांच उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगवाना चाहिए। ये बात ध्यान देने वाली है कि कांच का रंग मैरून, लाल या फिर सिंदूरी न हो।

    इस वास्तु से होगी धन प्राप्ति

    वास्तु शास्त्र की मानें तो आर्थिक लाभ या धन प्राप्ति के लिए ये उपाय कर सकते हैं। घर के प्रमुख द्वार के पास में एक छोटा द्वार और बनवा लें। वास्तु शास्त्री कहते हैं कि इससे धन-लाभ होता है।

    इस उपाय से मिल सकती है सुख-शांति

    नए साल के पहले दिन घर की अच्छे से सफाई करें। इसके पश्चात जल व हल्दी का घोल बनाकर पान के पत्ते से घर के कोने-कोने में छिड़कें। कहते हैं कि इससे माता लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है। इससे घर में सुख-शांति भी आती है।

    इस तरह दूर करें सभी वास्तुदोष

    कहते हैं कि तुलसी, लक्ष्मी माता का रूप होती हैं। तुलसी का एक पौधा घर के उत्तर-पूर्व कोण में लगाएं। शाम के समय रोजाना तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इस उपाय से सभी वास्तुदोष भी दूर होंगे।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'