Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2023 Vastu Tips: जनवरी आने से पहले अपना लें ये वास्तु उपाय, साल भर नहीं होगी धन धान्य की कमी

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 02:28 PM (IST)

    New Year 2023 Vastu Tips हर किसी की चाहत होती है कि नया साल खुशियों से भरा हो। आर्थिक शारीरिक समस्याओं से निजात मिल जाए। ऐसे में आप चाहे तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ नियमों का पालन कर सकते हैं।

    Hero Image
    New Year 2023 Vastu Tips: जनवरी आने से पहले अपना लें ये वास्तु उपाय

    नई दिल्ली, New Year 2023 Vastu Tips: नया साल 2023 शुरू होने के कुछ ही दिन बचे हैं। नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए है। हर किसी की चाहत होती कि नया साल खुशियों से भरा हो। मां लक्ष्मी की कृपा से कभी भी धन की कमी का सामना न करना पड़े। ऐसे में आप चाहे तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ चीजों को अपना सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इन उपायों को करने से साल भर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होता है। आइए जानते हैं कि नए साल में कौन से वास्तु उपाय करना होगा शुभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल 2023 के वास्तु टिप्स

    घर लाएं कुबेर यंत्र

    भगवान कुबेर को सम्पन्नता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कुबेर भगवान की मूर्ति के अलावा यंत्र रखने से लाभ ही लाभ मिलता है। घर की उत्तर-पूर्व (ईशान) कोण में कुबेर यंत्र की स्थापना करें। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यंत्र के पास भारी फर्नीचर, शौचालय, जूते रखने की अलमारी, कूड़ा दान, झाड़ू आदि न रखें। इससे लाभ की जगह नुकसान होगा।

    इस दिशा में रखें तिजोरी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धन लाभ चाहते हैं, तो पैसे रखने वाली अलमारी या तिजोरी सही दिशा में होने बेहद जरूरी है। इसलिए पैसे रखने के लिए हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा (नैऋत्य कोण) को ही चुनें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में मौजूद अलमारी या तिजोरी पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर न खुलें। इससे व्यक्ति को हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    घर लाएं एक्वेरियम

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फाउंटेन या फिर एक्वेरियम का होना शुभ माना जाता है। इन्हें सही दिशा में होने से व्यक्ति की तरक्की के साथ धन लाभ मिलता है। इन्हें घर के ईशान कोण में रखेँ। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि पानी को हमेशा रखें। इन्हें नजरअंदाज करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    इस दिशा में रखें पानी की टंकी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में रखा हुआ पानी का टैंक व्यक्ति की आर्थिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा असर डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी की टंकी को उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। अगर पानी की टंकी नहीं हटा सकते हैं, तो वास्तु दोष को कम करने के लिए सफेद रंग का पेंट कर दें।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।