Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2023 Vastu Tips: पुराने साल के साथ इन गलतियों को भी कहें अलविदा, मिलेगी तरक्की

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 08:16 PM (IST)

    New Year 2023 Vastu Tips पुराने साल के साथ कुछ गलतियों को भी अगर आप टाटा कह देंगे तो आपकी ही भलाई है। इन गलतियों की वजह से आपकी आज तक रुकी हुई तरक्की का निवारण हो सकता है।

    Hero Image
    New Year 2023 Vastu Tips: नए साल में समस्याओं से बचने के लिए करें ये उपाय।

    नई दिल्ली | New Year 2023 Vastu Tips: नए साल पर कुछ गलतियों को बाय-बाय कह देने में ही भलाई है। नए साल में आपको कुछ चीजों का ध्यान देना होगा जिससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियां जिन्हें हम कर देते हैं और खुद की ही तरक्की रोक देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्यूज बल्ब हटा दें

    घर में कुछ फ्यूज बल्ब और ट्यूबलाइट होते हैं, जिन्हें घर से बाहर निकाल देने में ही भलाई होती है। कहते हैं फ्यूज बल्ब की वजह से भविष्य अंधकार में चला जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि 24 घंटे घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं होना चाहिए, इससे किस्मत भी मुंह मोड़ लेती है।

    बंद घड़ी से रुकती है तरक्की

    वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के किसी कोने में बंद घड़ी नहीं होनी चाहिए। बंद घड़ी घर में लगे होने से तरक्की के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी घर से हटा देना ही सही होता है। बंद घड़ी घर में लगे होने की वजह से खराब समय आने में देरी नहीं लगती है। बंद घड़ी से पारीवारिक कलह भी बढ़ती है।

    मकड़ी का जाला तुरंत हटाएं

    मकड़ी का जाला घर से हटाना जरुरी होता है। मकड़ी का जाला जिस घर में लगा होता है उस घर में खराब दिनों का आगमन हो जाता है। ऐसे में घर का मुखिया भी बीमार रहता है। बता दें कि ईशान कोण दिशा में मकड़ी का जाला बिल्कुल नहीं लगना चाहिए।

    टूटा हुआ शीशा घर से बाहर करें

    घर में टूटा हुआ या चटका हुआ शीशा न रहने दें। इससे काफी समस्या हो सकती है। टूटा हुआ शीशा घर में रहे पर घर के लोगों में मनमुटावा बढ़ता है। वहीं दो शीशे कभी भी आमने-सामने नहीं लगाने चाहिए। इससे भी घर का माहौल अशांत होता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।