अच्छा शुक्र बनाए रखने के लिए अपनी आसपास की चीजों का रखें खास ध्यान, मिलेगी तरक्की
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में सुंदर चीजें लगाएं और बेडरूम में हल्के रंगों का प्रयोग करें। रसोई के वास्तु का ध्यान रखें, चूल्हे को साफ रखें और ...और पढ़ें
-1783939724286_m.webp)
शुक्र मजबूत के लिए रेमेडी (Image Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्र ग्रह सुख और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्र का सीधा संबंध प्रेम, सुंदरता और भौतिक सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत है, तो जीवन में आपको हर तरह का सुख प्राप्त होता है, लेकिन ऐसे में जरूरी है कि आप भी कुछ खास चीजों का ध्यान रखें, ताकि उनसे शुक्र को प्रभावित किया जा सके। इसके लिए आप आसान उपायों को कर सकते हैं और इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
घर में लगाएं सुंदर चीजें
शुक्र को आकर्षित करने के लिए जरूरी है कि आप घर में सुंदर चीजों को लगाएं, जिसे देखकर शुक्र आपकी तरफ आकर्षित होगें और इसका लाभ आपको प्राप्त होगा। इसके लिए आप सुंदर चित्र या सजाने की अन्य चीजों को जरूर लगाएं, जिससे आपका घर सुंदर नजर आए और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे।
बेडरूम में करें इन चीजों का इस्तेमाल
बेडरूम में आप हल्के रंगों जैसे- सफेद, गुलाबी या क्रीम रंग का उपयोग कर सकते हैं। इससे भी शुक्र मजबूत होता है। इसी के साथ आप कमरे के अंदर लाइट के रंगों का भी खास ध्यान रखें। कमरे को बिल्कुल भी बिखरा हुआ न छोड़ें इसे साफ रखें, ताकि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

रसोई का वास्तु और शुक्र
किचन घर का वह कोना है जहां से बरकत आती है। शुक्र की ऊर्जा को सक्रिय रखने के लिए रसोई में चूल्हे को हमेशा साफ रखें। रसोई में कभी भी झूठे बर्तन रात को न छोड़ें। यदि संभव हो, तो चांदी या सफेद धातु के बर्तनों का उपयोग करें, यह शुक्र के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। रसोई के उत्तर पूर्व दिशा में एक कांच के बर्तन में साफ पानी भरकर रखें और उसमें इत्र की कुछ बूंदें डालें। इसे नियमित रूप से बदलें। यह छोटा सा बदलाव आपके घर के माहौल को शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाएगा।
खबरें और भी
शुक्र को प्रसन्न करना कठिन नहीं है। जब आप अपने जीवन में आकर्षित चीजों को रखते हैं, तो शुक्र ऊर्जा अपने आप आपकी ओर आकर्षित होने लगती है। घर की छोटी-छोटी चीजों में सुधार करके आप न केवल अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं, बल्कि जीवन में प्रेम और सम्मान भी पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को ये 5 चीजें अर्पित करने से कम हो जाती है आर्थिक तंगी
यह भी पढ़ें- शुक्रताल में आज भी मौजूद है 5000 साल पुराना अक्षयवट, जहां मिला था राजा परीक्षित को भागवत कथा का ज्ञान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।