Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों के पुराने कपड़े, खिलौने और पालना घर में रखना सही या गलत? पढ़ें वास्तु नियम

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों के पुराने और अनुपयोगी सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इस्तेमाल न होने वाली या टूटी चीजों को हटाकर केवल भावनात् ...और पढ़ें

    घर में बच्चों के पुराने कपड़े और खिलौने रखना सही या गलत (Picture Credit: AI Generated)

    घर में बच्चों के पुराने कपड़े और खिलौने रखना सही या गलत (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अधिकतर मां बाप अपने बच्चों के छोटे हो चुके कपड़े, जूते, खिलौने, पालना या पढ़ाई से जुड़ा भावनात्मक कारणों से सालों तक संभालकर रखते हैं। इन चीजों से जुड़ी यादें उनके लिए काफी मायने रखती हैं। लेकिन जब इन चीजों का ढेर घर में लगातार बढ़ता ही चला जाता है, तो कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि लंबे समय तक इन चीजों का इस्तेमाल करना सही है या गलत? आइए वास्तु से जानते हैं इसका जवाब।

    वास्तु शास्त्र का मूल सिद्धांत कहता है कि, घर में सिर्फ इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं, स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा वाली चीजें ही होनी चाहिए। ऐसी कोई भी चीज जो सालों से इस्तेमाल करने योग्य नहीं है, वे स्थान को घेरती है और घर में अस्थिरता और असंतुलन उत्पन्न करती है।

    इन परिस्थितियों में सावधानी रखें?

    घर में अगर बच्चों के पुराने हो चुके कपड़े, टूटे खिलौने, खराब स्ट्रोलर, पालना या कोई भी सामान टूट या धूल खा चुका है, तो वास्तु के नजरिए से उसे घर में रखना सही नहीं है। वास्तु शास्त्र में अव्यवस्था को मानसिक तनाव और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा के रूप में देखा जाता है।

    अगर कोई वस्तु बेहतर स्थिति में है और उससे परिवार के किसी भी सदस्य का भावनात्मक जुड़ाव है, तो उसे सीमित संख्या में साफ-सुथरे तरीके से सुरक्षित रखना किसी भी तरह से निषिद्ध नहीं माना गया है।

    बच्चों की पुरानी चीजों पर वास्तु की सलाह

    बच्चों की पुरानी चीजों का क्या करें?

    समय-समय पर अपने बच्चों के पुराने सामानों की देख-रेख करें और जो चीजें खराब हो चुकी हैं, उन्हें बाहर कर दें।

    इसके अलावा जो कपड़े या खिलौने अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं, तो उन्हें अच्छी तरह निपटारा कर दीजिए।

    बच्चों से जुड़ी सिर्फ स्मृति चिह्न रखें, जिनका आपके परिवारवालों के लिए काफी भावनात्मक महत्व हो।

    स्टोर रूम या अलमारी को बेकार की चीजों से भरने की बजाय नियमित और उपयोगी वस्तु रखें।

    वास्तु शास्त्र के यह बिल्कुल भी नहीं कहता है कि, बच्चों की छोटी हो चुकी सभी चीजों को बाहर कर देना चाहिए। घर में ऐसी किसी भी वस्तु को रखने से बचना चाहिए, जो अनावश्यक स्पेश लेती हो और काम में न आती हो। वहीं, सालों तक बच्चों के खराब हो चुके कपड़े और खिलौने को हटाना व्यावहारिक रूप से भी सही माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी टेप चिपकाकर चला रहे हैं टूटे हैंगर? अलमारी की यह 'जुगाड़ू' आदत वास्तु में मानी जाती है अशुभ

    यह भी पढ़ें- बरसात में भी नए जैसे रहेंगे आपके महंगे जूते, देखभाल के लिए बस अपनाएं ये 6 स्मार्ट हैक्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।