Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Plant: पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं ये पौधे, माहौल रहता है खुशनुमा

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 09:00 PM (IST)

    कई लोग घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अपने घर में तरह-तरह के पेड़-पौधे रखना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में पौधे लगाते हैं तो इससे आपको जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन-से पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।

    Hero Image
    Vastu Tips for Plant पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं ये पौधे

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Snake Plant Vastu Tips: कई पेड़-पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी का पौधा

    हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाली तुलसी को कई मायनों में खास माना गया है। ऐसे में यदि आप वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखते हैं, तो इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को रखने के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को बेहतर माना गया है। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर से दूर बनी रहती है।

    मनी प्लांट

    वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे का भी खास महत्व माना गया है। इस पौधे को धन-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है। आप चाहें तो इस पौधे को मुख्य द्वार के पास भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।

    शमी का पौधा

    हिंदू धर्म में शमी के पौधे को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे को अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप इस पौधे को घर मे लगाना चाहते हैं, तो इससे लिए दक्षिण दिशा बेहद ही शुभ मानी गई है। ऐसा करने से आपको शनि की दशा में भी राहत मिल सकती है।

    बांस का पौधा

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बांस के पौधा भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधों को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'