Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: रात में सोने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नींद से जुड़ी समस्याएं होगी दूर

    Updated: Tue, 20 May 2025 04:50 PM (IST)

    पर्याप्त नींद लेना भी हमारी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा है। पर्याप्त नींद न केवल हमें अगले दिन के लिए तैयार करता है बल्कि सेहत पर भी इसका सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में सोने से पहले आपको किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको एक अच्छी नींद मिल सके।

    Hero Image
    Vastu Tips for sleeping सोने समय किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि अगर घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करने से आपको नींद (Vastu Tips For Sleeping)  न आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोने की सही दिशा

    उत्तर दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर आपके पैर दक्षिण दिशा की ओर होंगे जिसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें आपका बिस्तर कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे व्यक्ति को नींद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें

    वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, सोने से पहले एक तांबे के लोटे में पानी भरकर उसे अपने सिरहाने पर रख लें। सुबह उठकर इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप  तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर भी सो सकते हैं। ऐसा करने से नींद न आने की समस्या दूर होती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की छत पर सामान रखने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान

    सोने से पहले करें ये काम

    सोने से पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि सोते समय मन में किसी तरह के नकारात्मक विचार न लाएं, बल्कि हमेशा कुछ सकारात्मक विचारों के साथ ही सोना चाहिए। इसी के साथ हाथ-पैर धोकर सोने से भी अच्छी नींद आती है।

    (Picture Credit: Freepik)

    इन चीजों से बनाएं दूरी

    अपने बिस्तर के पास कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फॉन, टेब आदि रखकर न सोएं और न ही सोने से पहले ज्यादा देर इनका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपकी नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि सोते समय कभी भी अपने सिरहाने के पास चमड़े से बनी चीजें नहीं रखनी चाहिए, यह भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर बनवाते समय वास्तु की इन टिप्स का जरूर रखें ध्यान, हमेशा सुख-शांति का होगा वास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'