घर के पूजा स्थान पर ये 5 चीजें खाली रखना नहीं माना जाता है शुभ, क्या हैं वास्तु नियम?
घर के मंदिर में कुछ चीजों को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि इससे वास्तु दोष हो सकता है। आइए जानें कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको घर के मंदिर म ...और पढ़ें

घर के मंदिर में इन 5 चीजों को खाली रखना हो सकता है अशुभ (Picture Credit:AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर के मंदिर को एक अत्यंत पवित्र स्थान के रूप में देखा जाता है। यह ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करने और पूर्ण श्रद्धा के रूप में एक शांत स्थान पर बनाया जाता है।
घर के मंदिर के लिए भी कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं और उनका पालन जरूरी बताया गया है। वास्तु के अनुसार पूजा के स्थान पर रखी हुई कुछ चीजों को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष हो सकता है। मंदिर के लिए वास्तु का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में होता है और पूजा का पूर्ण फल भी मिलता है।
जिस समय हम पूजा करते हैं कई सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं मंदिर में किन चीजों को खाली रखने से वास्तु दोष आकर्षित हो सकता है।
कलश न रखें खाली
पूजा के स्थान पर आप अगर कलश रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको कभी भी खाली कलश नहीं रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
आप जब भी घर के मंदिर में कलश की स्थापना करें इसमें अनाज और एक सिक्का डालकर ही करें जिससे इसकी ऊर्जा पूर्ण रूप से सकारात्मक बनी रहती है।
जल का लोटा
घर के मंदिर या पूजा स्थल पर आपको कभी भी जल का खाली लोटा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करना ईश्वर का अपमान करने के बराबर होता है।
आप जब भी मंदिर में लोटा रखें इसमें जल भरकर ही रखें। ज्योतिष की मानें तो ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि जब हम ईश्वर को भोग लगाते हैं तब साथ में पानी का होना भी आवश्यक है तभी भोग स्वीकार्य माना जाता है। इसी वजह से लोटे में हमेशा जल भरकर ही रखें।

दीया न रखें खाली
पूजा-पाठ के समय दीपक प्रज्वलित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे ईश्वरीय आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
जब भी आप मंदिर में दीपक रखते हैं इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कभी भी खाली दीपक न रखें। आप हमेशा दीपक में घी और बत्ती लगाकर ही रखें। आप भले ही इसे तुरंत प्रज्वलित न करें, लेकिन खाली दीपक घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है।
प्रसाद का डिब्बा
अक्सर देखा जाता है कि लोग घर के मंदिर में एक प्रसाद का डिब्बा रखते हैं और उसी से नियमित रूप से भोग अर्पित करते हैं। आपको कभी भी प्रसाद के डिब्बे को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इसमें जैसे ही प्रसाद खत्म हो जाए इसे दोबारा भर दें।
खबरें और भी
शंख न रखें खाली
पूजा के स्थान में शंख रखना जरूरी माना जाता है और कई स्थानों में नियमित पूजा के समय शंखनाद किया जाता है। मंदिर में शंख को रखने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं जिनमें से एक नियम है इसे कभी भी खाली न छोड़ना। आप जब भी घर के मंदिर में शंख रखें इसमें जल भरकर ही रखें।
अगर आप भी घर के मंदिर में यहां बताई चीजों को रखती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए इन्हें खाली न छोड़ें।
यह भी पढ़ें- पूजा घर में लोटे में जल भरकर क्यों रखना चाहिए? इन धार्मिक कारणों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
यह भी पढ़ें- रात के समय घर के मंदिर का दरवाजा खुला रखना सही या गलत? क्या कहता है वास्तु शास्त्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।