घर की खुशहाली की चाबी मानी जाती है मिट्टी की गुल्लक, बदल सकती है आर्थिक स्थिति
मिट्टी की गुल्लक को वास्तु और ज्योतिष में धन, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में सही स्थान पर रखने और कुछ नियमों का पालन कर ...और पढ़ें
-1783941428408_m.webp)
घर में गुल्लक रखने का महत्व (Image Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मिट्टी को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। यह धन को आकर्षित करती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को कम करती है और सुख-समृद्धि को बढ़ाती है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में इसे शुभ माना जाता है। यही कारण है कि घरों में इसे पूजा घर या ऐसे स्थान पर रखते हैं, जहां पर पैसा टिके रहे। आप भी मिट्टी की गुल्लक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इससे पहले इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके को जान लें।
वास्तु से होता है मिट्टी की गुल्लक का संबंध
वास्तु शास्त्र में मिट्टी को स्थिरता और विकास का आधार माना जाता है। मिट्टी से बनी चीजें इसलिए शुद्ध और पवित्र मानी जाती हैं। जब भी हम मिट्टी की गुल्लक में धन रखते हैं, तो इससे घर में स्थिरता आती है और आर्थिक तंगी भी दूर होती है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है। इसे रखने से आपके घर की वास्तु स्थिति भी बेहतर होती है।
किस भगवान से होता है गुल्लक का संबंध
ज्योतिष के अनुसार, गुल्लक का संबंध धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी से होता है। मिट्टी की गुल्लक में पैसा जमा करना मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक सरल और सात्विक उपाय है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिट्टी का लाल या भूरा रंग ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करता है। साथ ही पैसों की बचत करना सिखाता है। इससे धन की स्थिति स्थिर हो जाती है, जो आने वाले समय के लिए बेहतर साबित होती है।
मिट्टी को शनि का कारक भी मानते हैं, जो मेहनत का फल देता है। जब हम धीरे-धीरे मिट्टी के गुल्लक में पैसे डालते हैं, तो हम शनि भगवान को भी प्रसन्न करते हैं, जिससे आकस्मिक धन लाभ के योग बनते हैं।
खबरें और भी

घर में बरकत के लिए कैसे रखें गुल्लक?
- मिट्टी के गुल्लक को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह दिशा धन के ठहराव और स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।
- गुल्लक को धूल-मिट्टी से बचाकर रखें। जिस स्थान पर गुल्लक रखी है, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए।
- गुल्लक को रखने से पहले उस स्थान पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। इससे धन की स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
- गुल्लक में पहला सिक्का डालने से पहले उसमें कुमकुम का टीका लगाएं और श्री लिखें। इससे आपकी गुल्लक में पैसे कम नहीं होंगे।
मिट्टी की गुल्लक केवल एक बचत का जरिया नहीं है, बल्कि जीवन में धैर्य रखना सिखाती है। यह हमें सिखाता है कि छोटी-छोटी बचत से कैसे आप पैसों की स्थिति को बेहतर कर सकते हैं, तो आज ही एक मिट्टी की गुल्लक लाएं और इसे अपने धन स्थान पर स्थापित करें। यह न केवल आपके भविष्य के लिए बचत करेगी, बल्कि आपके घर के वास्तु को भी संतुलित रखेगी।
यह भी पढ़ें- लिली के फूलों से महकेगा घर का हर कोना, किस दिशा में रखने से आएगी सुख-समृद्धि?
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाना क्यों माना जाता है शुभ, वास्तु के अनुसार क्या है महत्व?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।