Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाना क्यों माना जाता है शुभ, वास्तु के अनुसार क्या है महत्व?

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा, धन-समृद्धि और घर के सदस्यों के आत्मविश ...और पढ़ें

    मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाने से मिलते हैं कई वास्तु लाभ (Picture Credit: AI Generated)

    मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाने से मिलते हैं कई वास्तु लाभ (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें घर में लगाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और ये समृद्धि को आकर्षित करती हैं।

    ऐसी ही वस्तुओं में से एक है तांबे का सूरज। आमतौर पर यह घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है जिससे घर के प्रवेश द्वार से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके।

    प्राचीन वास्तु शास्त्र की मानें तो सूर्य को हमेशा से ही जीवन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। जब हम तांबा धातु का सूरज घर में लगाते हैं तो यह ऊर्जा संतुलन के सबसे असरदार उपायों में से एक माना जाता है। आइए आपको बताते हैं घर में तांबे से सूरज लगाने के फायदे और इसके महत्व के बारे में।

    तांबे के सूरज से जुड़ा वास्तु क्या है?

    वास्तु में तांबा धातु को सूर्य की धातु माना जाता है और जब आप इसी धातु का सूरज मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं।

    सूर्य की ऊर्जा, सेहत और जीवन-शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। तांबा धातु आपके घर में लगाने से यह सूर्य के गुणों को और बढ़ाती है। ये दोनों मिलकर जीवन की कई मुश्किलों के लिए एक असरदार वास्तु उपाय की तरह काम करते हैं और घर की ऊर्जा को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करते हैं।

    यदि यह सूर्य पूर्व दिशा में लगा होता है तब सूर्य की किरणें सुबह इसके ऊपर पड़ती हैं जो ऊर्जा को सकारात्मक बनाती हैं। इसी वजह से तांबे के सूर्य को हमेशा मुख्य द्वार पर ही लगाने की सलाह दी जाती है।

    copper sun vasu tips

    तांबे का सूरज कहां लगाना सबसे ज्यादा शुभ होता है

    तांबे के सूरज को हमेशा वास्तु अनुकूल दिशा में ही लगाने की सलाह दी जाती है। इसे यदि आप गलत दिशा में लगाती हैं तो इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यदि आपो इसे मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा के तरफ लगाते हैं तो यह सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूर्व दिशा सूर्य के उदय होने की दिशा है और इसी दिशा में लगा हुआ तांबे का सूर्य दोगुना लाभ देता है और ये ऊर्जा के प्रवाह को कई गुना बढ़ा देता है। इससे घर के प्रवेश द्वार से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और कोई भी बुरी ऊर्जा दरवाजे से ही वापस लौट लाती है।

    मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाने के फायदे

    अगर आप घर के प्रवेश द्वार पर तांबे का सूरज लगाती हैं तो इससे कई तरह के वास्तु लाभ हो सकते हैं-

    • सूरज और तांबे की ऊर्जा का मेल धन से जुड़ी रुकावटों को दूर करता है। यह धन और समृद्धि के नए अवसर लाता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
    • तांबे का सूरज घर के सदस्यों का ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और शिक्षा के साथ करियर में सफलता के योग बनते हैं। यह घर के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है।
    • इससे मुख्य द्वार के साथ पूरे घर की ऊर्जा संतुलित होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

    अगर आप भी वास्तु के बताए इन नियमों को ध्यान में रखते हुए तांबे का सूरज घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो ये आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- नजरबट्टू, जूता, सूर्य तांबा या घोड़े की नाल, घर की सुरक्षा के लिए कौन-सा तरीका है सबसे असरदार?

    यह भी पढ़ें- मुख्य द्वार पर रोज पानी का छिड़काव करने से क्या होता है? इसके फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।