Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10001mAh बैटरी वाला Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और खूबियां

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 01:09 PM (IST)

    रियलमी नार्ज़ो पावर 5G भारत में 10,001mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ लॉन्च हो गया है। इसमें 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Narzo Power 5G भारत में बड़ी 10,001mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो गया है। Narzo सीरीज का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ मार्केट में पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन में 144Hz की रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का डिस्पले दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है। रियलमी के इस फोन में 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

    Realme Narzo Power 5G: कीमत और ऑफर्स

    Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। रियलमी का यह फोन Titan Silver और Titan Blue कलर ऑप्शन में आता है।

    Realme Narzo Power 5G पर कंपनी लॉन्च ऑफर के साथ 4000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ रियलमी के फोन को 23,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट को 25,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रियलमी के इस फोन की सेल अमेजन और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही कंपनी शुरुआती बॉयर्स को 2999 रुपये में बैटरी पर 4 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

    Realme Narzo Power 5G की खूबियां

    Realme Narzo Power 5G - स्पेसिफिकेशन्स

    Realme

    Narzo Power 5G

    🖥
    डिस्प्ले
    साइज़ और टाइप 6.8-inch AMOLED
    रेजोल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल
    रिफ्रेश रेट 144Hz
    टच सैंपलिंग रेट 240Hz
    स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94%
    पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स
    सर्टिफिकेशन HDR10+
    परफॉर्मेंस
    प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G
    कोर Octa-Core
    GPU Arm Mali-G615
    RAM 8GB LPDDR4X
    स्टोरेज 256GB UFS 3.1
    📷
    कैमरा
    प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX882
    ऑटोफोकस / OIS ऑटोफोकस + 2-axis OIS
    सेकेंडरी कैमरा 8MP
    फ्रंट कैमरा 16MP
    📡
    कनेक्टिविटी
    सिम Dual SIM 5G4G
    Wi-Fi Wi-Fi 5
    ब्लूटूथ Bluetooth
    नेविगेशन GPS, GLONASS, Beidou, Galileo, QZSS
    सेंसर Ambient Light, Color Temp, E-Compass, Accelerometer, Gyroscope, IR Blaster
    फिंगरप्रिंट In-Display
    🔋
    बैटरी और चार्जिंग
    कैपेसिटी 10,001 mAh (Li-Po)
    फास्ट चार्जिंग 80W Wired
    फुल चार्ज टाइम ~85 मिनट
    📱
    सॉफ्टवेयर
    ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16
    UI realme UI 7.0
    🛡
    अन्य
    IP रेटिंग IP66IP68IP69
    ऑडियो Hi-Res Audio सर्टिफाइड
    ड्यूरेबिलिटी Military-Grade Shock Resistance

    डिस्प्ले: Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-inch AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1280x2800 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94 प्रतिशत है। रियलमी के इस फोन की डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है।

    परफॉर्मेंस: Realme Narzo Power 5G में ओक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Arm Mali-G615 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS3.1 स्टोरेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    कैमरा: Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन में डुअल कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX882 सेंसर है। यह ऑटोफोकस और 2-axis OIS सपोर्ट करता है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी: Realme केइस फोन में डुअल सिम सपोर्ट (5G/4G) के साथ Wi-Fi 5, Bluetooth, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, और QZSS का सपोर्ट दिया है। फोन में एंबिंट लाइट, कलर टेंप्रेचर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और आईआर ब्लास्टर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    बैटरी और चार्जिंग: Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि मात्र 85 मिनट में इस फोन की 10000 एमएएच वाली बैटरी फुल चार्ज हो जाती है।

    सॉफ्टवेयर और अन्य: Realme Narzo का यह फोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर रन करता है। यह फोन IP66, IP68, औक IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही फोन Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन और Military-Grade Shock Resistance प्रूफ है।

    यह भी पढ़ें- Realme का 7,000mAh बैटरी वाला फोन, 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी; अभी मिल रहा इतना सस्ता