Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी बैटरी और कम कीमत वाला Realme Note 80 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 07:00 PM (IST)

    Realme ने इंडोनेशिया, फिलीपीन्स और थाईलैंड में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme Note 80 लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया, फिलीपीन्स और थाईलैंड में Realme Note 80 के नाम से पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Narzo 80 Lite 4G का टोन डाउन वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था।

    Realme Note 80 की खूबियां

    Realme Note 80 स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक और स्क्रीन-टू-रेश्यो 90.4% है।

    realme phone (4)

    रियलमी के इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G57 GPU दिया गया है। इस फोन को 4GB की LPDDR4X RAM के साथ दो ऑप्शन 64GB और 128GB के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    रियलमी के इस फोन में 6300mAh की बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है। Realme Note 80 में डुअल सिम 4G LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Realme UI पर रन करता है।

    कीमत और उपलब्धता

    Realme Note 80 स्मार्टफोन को थाईलैंड में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 3,599 baht (करीब 10,360 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। थाईलैंड में 13 मार्च में सेल शुरू होगी। फिलीपीन्स में यह फोन TikTok शॉप पर PHP 3,999 (करीब 7000 रुपये) प्रमोशनल कीमत के साथ लिस्ट है। फिलीपीन्स में बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी। इंडोनेशिया में रियली का यह फोन Rp 1,799,000 (करीब 10,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- POCO के दो नए 5G फोन: 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स