Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redragon K673 PRO Keyboard Review: बजट में शानदार मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड

    Redragon इंडियन मार्केट में अपना Ucal Pro K673 Pro गेमिंग कीबोर्ड ऑफर कर रहा है। ये एक मैकेनिकल कीबोर्ड है। इसमें कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग USB-C वायर्ड 2.4GHz वायरलेस और Bluetooth मोड्स ऑफर किए गए हैं। इस कीमत भारत में 5 हजार रुपये से कम रखी गई है। आइए जानते हैं कि ये इस्तेमाल करने में कैसा है। आइए जानते हैं विस्तार से।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Sat, 01 Mar 2025 08:37 PM (IST)
    Hero Image
    Redragon Ucal Pro K673 Pro का रिव्यू यहां पढ़ें।

     टेक्नलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redragon भारतीय बाजार में अपना Ucal Pro K673 Pro गेमिंग कीबोर्ड ऑफर कर रहा है। ये एक किफायती और फीचर-पैक्ड मैकेनिकल कीबोर्ड है। ये कीबोर्ड खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो गेमिंग, टाइपिंग, और रोजमर्रा के काम के लिए एक कॉम्पैक्ट और वायरलेस ऑप्शन चाहते हैं। हमने इसे इस्तेमाल किया है और इसका रिव्यू यहां आपको बताने जा रहे हैं। कंपनी की साइट पर ये कीबोर्ड 4,740 रुपये में लिस्टेड है। आइए जानते हैं इसमें आपको पैसा लगाना चाहिए या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी

    Redragon Ucal Pro K673 Pro एक 75% लेआउट वाला कीबोर्ड है, जिसमें 81 कीज़ हैं। इसका साइज कॉम्पैक्ट है। जो डेस्क स्पेस बचाता है और इसे आसानी से पोर्टेबल बनाता है। कॉम्पैक्ट होने की वजह से इसमें माउस को ऑपरेट करने के लिए काफी जगह बन जाती है। ये प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है, जो हल्की और मजबूत है। हालांकि कुछ यूजर्स को लग सकता है कि इसमें प्रीमियम मेटल फील की कमी है। इसमें डुअल-लेयर फीट दिए गए हैं, जिससे आप इसे अपनी पसंद की हाइट पर सेट कर सकते हैं।

    खास बात है इसका 'gasket-mounted' डिजाइन है। जो टाइपिंग के दौरान नॉइज को कम करता है और एक सॉफ्ट, क्रिस्प फील देता है। कीबोर्ड में 3.5mm साउंड-एब्ज़ॉर्बिंग फोम और सिलिकॉन पैड्स भी हैं, जो इसे शांत बनाते हैं। ऐसे में ये गेमिंग या ऑफिस यूज के लिए परफेक्ट है। हालांकि, कुछ लोगों को ये साउंड भी ज्यादा लग सकता है। जो और भी शांत माहौल चाहते हैं।

    फीचर्स

    ट्राई-मोड कनेक्टिविटी: इस कीबोर्ड में USB-C वायर्ड, 2.4GHz वायरलेस, और Bluetooth मोड्स ऑफर किए गए हैं। इंडियन यूजर्स के लिए यह फ्लेक्सिबिलिटी बहुत काम की है, खासकर जो अपने लैपटॉप, पीसी, या मोबाइल के बीच स्विच करते हैं। ये iOS, Windows और Android के साथ कंपैटिबल है। इसमें एक साथ मल्टीपल डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है।

    RGB लाइटिंग: इसमें कस्टमाइजेबल RGB बैकलाइटिंग है। वायर्ड मोड में Redragon का सॉफ्टवेयर यूज करके आप लाइटिंग मोड्स और इफेक्ट्स को अपने तरीके से सेट कर सकते हैं। साथ ही आप FN + Ins को एक साथ प्रेस करके भी लाइटिंग इफेक्ट को चेंज कर सकते हैं। वहीं, FN + Space के जरिए लाइट को पूरी तरह से बंद भी किया जा सकता है। इसमें और भी कई आसान से शॉर्टकट्स दिए गए हैं।

    हॉट-स्वैपेबल स्विचेस: इसमें Outemu Red स्विचेस डिफॉल्ट हैं, जो लीनियर और स्मूद फील देते हैं। ये 3-पिन और 5-पिन स्विचेस के लिए हॉट-स्वैप सपोर्ट करता है, यानी आप अपनी पसंद के स्विचेस आसानी से बदल सकते हैं।

    कंट्रोल नॉब: एक डेडिकेटेड नॉब है, जिससे वॉल्यूम, ब्राइटनेस, या मीडिया कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इस नॉब को होल्ड करके रखने पर इसे अलग-अलग कंट्रोल्स के लिए स्विच किया जा सकता है।

    बैटरी: 3000mAh की बैटरी है, जो लंबे यूज के लिए ठीक है। हालांकि, वायरलेस मोड में लंबी गेमिंग करने वाले यूजर्स इसे कम मान सकते हैं। आपको बता दें यहां लेफ्ट साइड में LED इंडीकेटर्स हैं, जहां बैटरी स्टेटस को देखा जा सकता है। ये 20 प्रतिशत बैटरी पर रेड हो जाता है।

    परफॉर्मेंस

    गेमिंग के लिए यह कीबोर्ड बढ़िया है। Red स्विचेस की रिस्पॉन्स फास्ट है, हालांकि कुछ यूजर्स को लग सकता है कि इसका एक्टिवेशन पॉइंट थोड़ा हाई है। टाइपिंग का एक्सपीरियंस सॉफ्ट और शांत है, जो लंबे समय तक काम करने वालों के लिए कम्फर्टेबल है। 2.4GHz मोड में लेटेंसी रेगुलर कामों के लिए ठीक है, लेकिन हार्डकोर गेमर्स को वायर्ड मोड यूज करना बेहतर लगेगा। PBT कीकैप्स मजबूत हैं और इनका टेक्सचर अच्छा फील देता है।

    बॉटम लाइन

    Redragon Ucal Pro K673 Pro उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन चॉइस है, जो कम बजट में एक वर्सेटाइल मैकेनिकल कीबोर्ड चाहते हैं। गेमर्स, स्टूडेंट्स, और प्रोफेशनल्स सबके लिए ये कीबोर्ड वैल्यू फॉर मनी है। अगर आप प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी की उम्मीद नहीं कर रहे, तो यह आपके डेस्क के लिए एक बढ़िया अपग्रेड हो सकता है। इसमें अफोर्डेबल प्राइस में ट्राई-मोड कनेक्टिविटी, शांत और सॉफ्ट टाइपिंग एक्सपीरियंस, हॉट-स्वैपेबल स्विचेस, कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग और नॉब कंट्रोल जैसे अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स को 2.4GHz मोड लेटेंसी पसंद नहीं आ सकती है। बाकी छोटी-मोटी चीजों को यहां नजरअंदाज किया जा सकता है। रेटिंग- 8.5/10.

    यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra First Impression: पहली नजर में कैसा है सैमसंग का ये पावरफुल फोन?