Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 में 8GB RAM काफी है या 12GB RAM? नया फोन खरीदने से पहले जान लें

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 09:30 AM (IST)

    स्मार्टफोन में RAM अब एक महत्वपूर्ण फैक्टर है, खासकर 2026 में AI फीचर्स और हैवी गेम्स के लिए। ...और पढ़ें

    2026 में 8GB RAM काफी है या 12GB RAM? नया फोन खरीदने से पहले जान लें

    2026 में 8GB RAM काफी है या 12GB RAM? नया फोन खरीदने से पहले जान लें 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया स्मार्टफोन खरीदते टाइम न सिर्फ प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी बल्कि आज RAM भी एक अहम फैक्टर बन चुकी है। 2026 में AI फीचर्स की वजह से और हैवी गेम्स के साथ मल्टीटास्किंग करने के लिए फोन में ज्यादा RAM का होना जरूरी है।

    ऐसे में काफी लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि क्या 2026 में 8GB RAM अभी भी काफी है या फिर 12GB RAM वाले फोन पर खर्च करना ज्यादा बेहतर होगा। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    किसके लिए 8GB RAM अब भी काफी?

    अगर आप फोन में रोजाना सोशल मीडिया जैसे WhatsApp, वीडियो स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउजिंग और हल्की-फुल्की मल्टीटास्किंग करते हैं, तो 8GB RAM वाला फोन 2026 में भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ऑप्टिमाइजेशन पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गया है, जिसकी वजह से 8GB RAM वाले डिवाइस भी काफी स्मूद परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

    किसके लिए 12GB RAM वाला वेरिएंट बेस्ट?

    आजकल स्मार्टफोन्स में बहुत से ऑन-डिवाइस AI फीचर्स देखने को मिलने लगे हैं जिसमें फोटो एडिटिंग टूल्स भी शामिल हैं। साथ ही आजकल कई हाई ग्राफिक्स वाले बड़े-बड़े गेम्स भी मार्केट में आ गए हैं।

    खबरें और भी

    ऐसे में अगर आप BGMI, Call of Duty Mobile या Genshin Impact जैसे गेम्स खेलना पसंद करते हैं या एक साथ कई एप्स ओपन रखते हैं, तो 12GB RAM वाला फोन ज्यादा बेहतर रहेगा। ज्यादा RAM होने से फोन लंबे टाइम तक फास्ट परफॉर्मेंस देगा और फ्यूचर में आने वाले नए फीचर्स को भी आसानी से हैंडल कर लेगा।

    किसके लिए कौन-सा ऑप्शन बेस्ट?

    अगर आपका बजट काफी लिमिटेड है और नॉर्मल इस्तेमाल के लिए फोन खरीद रहे हैं, तो 8GB RAM वाला डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन है। जबकि पावर यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और लंबे टाइम तक फोन यूज करने की योजना बना रहे लोगों के लिए 12GB RAM वाला मॉडल ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है।