Trending

    कैसे चेक करें AC में गैस सच में कम है या नहीं? ये 3 तरीके आएंगे काम

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 01:01 PM (IST)

    गर्मी बढ़ने के साथ AC सर्विस की मांग बढ़ रही है। टेक्नीशियन अक्सर गैस खत्म होने की बात कहते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार AC की गैस अपने आप खत्म नही ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कैसे चेक करें AC में गैस सच में कम है या नहीं? ये 3 तरीके आएंगे काम


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिन में अब एक बार फिर गर्मी महसूस होने लगी है। घरों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ने लगा है। इसी के साथ AC सर्विस और गैस रिफिलिंग की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई बार सर्विस के दौरान टेक्नीशियन ये कह देते हैं कि AC की गैस खत्म हो गई है और उसे दोबारा भरवाना होगा। हालांकि, हर कंडीशन में ऐसा होना जरूरी नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, AC की गैस अपने आप कभी खत्म नहीं होती है।

    गैस तभी कम होती है जब पाइप में कहीं लीकेज हो। ऐसे में अगर बिना किसी लीकेज के गैस भरवाई जाए तो ये सिर्फ पैसों की बर्बादी हो सकती है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि सर्विस से पहले आप खुद से चेक कर लें कि AC में गैस सच में कम है या नहीं। चलिए जानें कैसे...

    AC की कूलिंग चेक करें

    सबसे पहले तो AC में गैस कम होने का सबसे पहला संकेत उसकी कूलिंग में देखने को मिल जाता है। इसलिए जब भी आप सर्विस के लिए टेक्नीशियन को AC सर्विस के लिए बुलाएं, तो उससे पहले कुछ देर AC को चलाकर चेक कर लें कि वो ठीक से कमरे को ठंडा कर रहा है या नहीं। अगर AC पहले जैसे ही ठंडी हवा दे रहा है, तो इसका मतलब है कि गैस पूरी है।

    कॉइल्स पर बर्फ जमना

    अगर AC कुछ देर चलाने पर कॉइल्स पर बर्फ जम रही है, तो ये भी गैस कम होने का संकेत हो सकता है। जब AC में गैस कम होती है, तो कॉइल्स जरूरत से ज्यादा ठंडी हो जाती हैं। इसी कारण से आसपास की हवा में मौजूद नमी बर्फ के रूप में AC पर जमने लग जाती है। अगर आपको ऐसी कंडीशन दिखे तो ये गैस लीकेज का इशारा है।

    बबल टेस्ट भी बेहतर

    AC में गैस लीकेज हो रही है या नहीं इसका पता लगाने का सबसे आसान तरीका बबल टेस्ट है। इस टेस्ट में टेक्नीशियन साबुन या सर्फ का गाढ़ा घोल पाइप के जॉइंट्स पर लगा कर चेक करते हैं। अगर उस एरिया से गैस लीक हो रही होती है तो वहां तुरंत बुलबुले बनने लग जाते हैं। वहीं, अगर कोई बुलबुले नहीं बनते तो समझ जाइए कि कोई गैस लीकेज नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Inverter vs Non-Inverter AC: कौन-सा AC खरीदना रहेगा सही? बिजली की खपत से लेकर किसकी लाइफ ज्यादा