Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AC की सर्विस कब करवानी चाहिए? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समय, नहीं तो बढ़ सकता है बिजली बिल!

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 06:00 PM (IST)

    एसी की समय पर सर्विसिंग न कराने से बिजली की खपत बढ़ती है और मशीन खराब हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी की सर्विसिंग साल में कम से कम दो बार करवान ...और पढ़ें

    AC की सर्विस कब करवानी चाहिए? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समय, नहीं तो बढ़ सकता है बिजली बिल

    AC की सर्विस कब करवानी चाहिए? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समय, नहीं तो बढ़ सकता है बिजली बिल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) लगभग हर घर की जरूरत बन गया है, लेकिन बहुत से लोग इसकी सर्विसिंग को तब तक टालते रहते हैं, जब तक इसकी कूलिंग कम न हो जाए या कोई तकनीकी खराबी न आ जाए।

    वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि टाइम पर AC की सर्विसिंग न कराने से न सिर्फ बिजली की खपत बढ़ सकती है, बल्कि मशीन के खास हिस्सों पर भी ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जिससे खराबी आने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। चलिए पहले जानते हैं कि साल में कितनी बार AC की सर्विस करानी चाहिए।

    साल में कितनी बार करवाएं AC की सर्विस?

    O General Service Center एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घर में लगे AC की सर्विसिंग साल में कम से कम दो बार करवानी चाहिए।

    • पहली सर्विस गर्मियों की शुरुआत से पहले यानी मार्च-अप्रैल में करवानी चाहिए।
    • दूसरी मानसून के बाद सितंबर-अक्टूबर के दौरान करानी चाहिए।

    गर्मियों से पहले करवाई गई सर्विसिंग सबसे जरूरी मानी जाती है, क्योंकि इसी वक्त AC का यूज सबसे ज्यादा होता है। टाइम रहते सर्विस कराने से बेहतर कूलिंग मिलने के साथ मशीन की फंक्शनलिटी भी अच्छी बनी रहती है।

    इस्तेमाल के आधार पर बदल सकता है सर्विसिंग टाइम

    हालांकि इस्तेमाल के आधार पर सर्विसिंग टाइम बदल सकता है। अगर AC का यूज रोजाना 4 से 6 घंटे तक हो रहा है, तो 6 महीने में एक बार सर्विसिंग कराना काफी है। वहीं अगर आपके घर में AC हर रोज 8 से 10 घंटे तक चल रहा है तो हर तीन से चार महीने में सर्विस करवाने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    ऐसा देखा गया है कि ऑफिस, दुकान या अन्य व्यावसायिक स्थानों पर AC ज्यादा यूज होता है, इसलिए ऐसे मामलों में दो से तीन महीने के इंटरवल पर सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली की सफाई कितनी बार करनी चाहिए? नोट कर लें सही तरीका और फायदे