AI के जमाने में अपनी प्राइवेसी प्रोटेक्ट करें, जानें ChatGPT और Gemini में मेमोरी फीचर ऑफ करने का तरीका
AI आपकी आम बातचीत से भी पर्सनल डिटेल्स का अंदाजा लगा सकता है। ChatGPT और Gemini जैसी AI सर्विसेज आपकी आदतों और पसंद-नापसंद की प्रोफाइलिंग न कर सकें, इ ...और पढ़ें

आपकी हर बात पर नजर रख रहा है AI. Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। AI सिर्फ आपके सवालों के जवाब ही नहीं देता, बल्कि हर बातचीत से आपकी आदतों, पसंद-नापसंद और पर्सनैलिटी का एक डिजिटल प्रोफाइल भी तैयार करता है। हाल ही में हुए एक एक्सपेरिमेंट में ये सामने आया है कि बिना सीधे बताए भी AI यूजर की कई पर्सनल डिटेल्स का सटीक अंदाजा लगा सकता है।
AI मेमोरी फीचर करें कस्टमाइज, सिर्फ उतनी ही जानकारी दें जितनी जरूरी हो
एक टेस्ट के दौरान AI से सिर्फ चार सवाल पूछे गए कि उसने पिछली बातचीतों से यूजर के बारे में क्या समझा। जवाब में AI ने यूजर की उम्र, आदतों और यहां तक कि उसकी पर्सनैलिटी का भी काफी हद तक सही अंदाजा लगा लिया। ऐसे में अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर फिक्रमंद हैं, तो ये काम जरूर करें।
ChatGPT में मेमोरी कैसे बंद करें?
- सबसे पहले अपने अकाउंट सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद Personalization या Memory ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां 'Enable Memory' को ऑफ कर दें।
Gemini में मेमोरी कैसे बंद करें?
- सबसे पहले Gemini सेटिंग्स खोलें।
- इसके बाद Personal Intelligence सेक्शन में जाएं।
- यहां मेमोरी फीचर को टर्न ऑफ करें या इसे कस्टमाइज करने का ऑप्शन चुनें।
टेक टिप: AI चैट में हमेशा 'New Chat' का इस्तेमाल करें:
अगर आप एक ही चैट विंडो में लंबे समय तक अलग-अलग टॉपिक्स पर बात करते हैं, तो AI के लिए आपके बिहेवियर पैटर्न को समझना काफी आसान हो जाता है। इससे बचने का सबसे आसान तरीका ये है कि हर नए टॉपिक या सवाल के लिए 'New Chat' ओपन करें। इससे AI पुरानी बातों को नई बातचीत से कनेक्ट नहीं कर पाएगा।
