Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL का 30 दिन वाला सस्ता प्लान: 2.5GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:00 PM (IST)

    BSNL का ₹225 वाला प्रीपेड प्लान किफायती दाम में शानदार बेनिफिट्स दे रहा है। इसमें रोजाना 2.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    BSNL का 30 दिन वाला सस्ता प्लान: 2.5GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जहां एक ओर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान आजकल काफी महंगे हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL अपने किफायती प्लान्स की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसे में अगर आप भी कोई ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में भरपूर डेटा और लंबी वैलिडिटी दे, तो BSNL का ₹225 की कीमत वाला शानदार प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान के साथ कंपनी काफी कुछ ऑफर कर रही है।

    BSNL के ₹225 वाले प्लान के बेनिफिट्स

    BSNL का ₹225 वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों को कई बेनिफिट्स ऑफर करता जिसमें सबसे पहले, तो इस प्लान में आपको हर दिन 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा मिल जाता है। इसका मतलब है कि पूरे महीने में आपको कुल 75 GB डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आप बिना किसी चिंता के अलग-अलग नेटवर्क पर लगातार कॉल कर सकते हैं।

    सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं इस प्लान में SMS करने की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आप हर दिन 100 SMS भेज सकते हैं। इसलिए, यह प्लान उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है जो कॉलिंग और डेटा सर्विस के साथ-साथ मैसेजिंग सर्विस का भी रेगुलर इस्तेमाल करते हैं।

    30 दिनों की लंबी वैलिडिटी भी

    इतना किफायती प्लान होने के बावजूद ये आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है जो इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। कई टेलीकॉम कंपनियां इतनी कम कीमत पर तो 28 दिनों की या उससे भी कम वैलिडिटी देती हैं, जबकि BSNL यह प्लान पूरे 30 दिनों के लिए दे रहा है। यानी इस प्लान में यूजर्स को हर महीने बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    खबरें और भी

    अगर आप रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लास या घर से काम करने जैसी एक्टिविटीज करते हैं और आपको काफी ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो यह प्लान आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- BSNL का 150 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी