Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL का शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, 6 महीने तक चलेगा इंटरनेट; महीने का खर्च केवल 241 रुपये

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:02 PM (IST)

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ग्रामीण इलाकों के यूजर्स के लिए बेहद किफायती ब्रॉडबैंड प्लान है। कंपनी का 'Rural Entry Plan' महज 1,449 रुपये में पूरे 6 महीन ...और पढ़ें

    BSNL का सबसे सस्ता 6 महीने वाला ब्रॉडबैंड प्लान। Photo- ChatGPT.

    BSNL का सबसे सस्ता 6 महीने वाला ब्रॉडबैंड प्लान। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास सिर्फ 1,449 रुपये की कीमत में छह महीने वाला ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद है। दूसरे सर्विस प्रोवाइडर्स से तुलना करें तो ग्राहकों को मिलने वाले बेनिफिट्स के हिसाब से ये बहुत ही सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। बाजार में ऐसे कई प्लान्स हैं जिनका खर्च एक महीने के लिए ही 1,000 रुपये से ज्यादा बैठता है। वैसे, 1,449 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में छह महीने की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इसमें स्पीड और डेटा की खपत थोड़ी सीमित रखी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें OTT बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

    ये प्लान भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। BSNL इसे 'रूरल एंट्री प्लान'कहता है और ये एक महीने के लिए भी उपलब्ध है। इस प्लान में मंथली वैलिडिटी का ऑप्शन भी है, जिसके लिए आपको 259 रुपये देने होंगे। अगर आप इसे छह महीने के लिए लेते हैं, तो ये खर्च घटकर लगभग 241 रुपये महीना रह जाता है। ध्यान दें कि यूजर्स को बताए गए टोटल रकम पर टैक्स अलग से देना होगा। आइए अब इसके बेनिफिट्स और खर्चों पर नजर डालते हैं।

    BSNL के 1,449 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

    BSNL के 1,449 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 25 Mbps की स्पीड के साथ 700GB तक डेटा मिलता है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, लेकिन ये लैंडलाइन कॉलिंग होगी और इसके लिए लैंडलाइन फोन अलग से खरीदना पड़ेगा।

    BSNL का कहना है कि इस ब्रॉडबैंड प्लान को ग्रामीण परिवारों के बीच इंटरनेट को बढ़ावा देने और इसकी मांग पैदा करने के मकसद से लाया गया है। इसके साथ यूजर्स को प्रसार भारती के 'WAVES Premium' का OTT फायदा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी छह महीने की है।

    खबरें और भी

    भले ही इसमें डेटा और स्पीड कम या सीमित हैं, लेकिन इसकी कीमत भी उसी हिसाब से रखी गई है। ये प्लान भारत के हर घर तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन पहुंचाने में मदद करेगा, क्योंकि ये काफी किफायती है और ग्रामीण क्षेत्रों समेत देश के ज्यादातर इलाकों में आसानी से उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें: मानसून में इन्वर्टर और बैटरी का ऐसे रखें ख्याल, लंबे समय तक मिलेगा दमदार बैकअप