Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नया AC खरीदें या किराये पर लें? गर्मी में कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे सस्ता

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 12:30 PM (IST)

    नया AC खरीदना लंबे समय में बिजली बचत, बेहतर फीचर्स और कम मेंटेनेंस की वजह से फायदेमंद हो सकता है, जबकि किराये का AC कम शुरुआती खर्च और आसान सर्विसिंग ...और पढ़ें

    नया AC खरीदें या किराये पर लें? गर्मी में कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे सस्ता

    नया AC खरीदें या किराये पर लें? गर्मी में कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे सस्ता


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में आजकल भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे एयर कंडीशनर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, इसे लेने से पहले कई लोग सोचते हैं कि नया AC खरीदना बेहतर है या कुछ महीनों के लिए किराए पर लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसी कंफ्यूज को दूर करने के लिए आज हम आपको दोनों ऑप्शंस के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी जरूरतों और बजट के बेस पर सही फैसला ले सकें। आइए जानते हैं कि इस गर्मी में आपके लिए कौन-सा ऑप्शन सबसे अच्छा और बेहतर रहेगा।

    नया AC खरीदने के क्या-क्या फायदे?

    अगर आप काफी टाइम तक AC का यूज करने वाले हैं, तो नया AC खरीदना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। नए मॉडल्स में ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बेहतर एनर्जी रेटिंग और यहां तक कि स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। इसके साथ ही कंपनी की वारंटी मिलने से शुरुआती सालों में मेंटेनेंस की टेंशन भी काफी कम हो जाती है।

    किराये पर AC लेने के क्या फायदे?

    दूसरी तरफ किराये पर AC लेने के लिए आपको ज्यादा बड़ी रकम खर्च करने की जरूर नहीं पड़ती। कम मंथली किराये में आप पूरे सीजन के लिए AC का यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं इंस्टॉलेशन, सर्विसिंग और कई मामलों में रिपेयरिंग की जिम्मेदारी भी सर्विस प्रोवाइडर की रहती है। इसलिए जो लोग नौकरी या पढ़ाई की वजह से बार-बार शहर चेंज करते रहते हैं, उनके लिए यह ऑप्शन ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है।

    नया AC खरीदने के क्या नुकसान?

    अगर आज आप एक नया AC खरीदने के लिए मार्केट में जाते हैं तो इसके लिए आपको शुरुआत में 30 से 40 हजार रुपये या उससे ज्यादा का खर्च आ सकता है। इसके साथ ही इंस्टॉलेशन, रेगुलर सर्विसिंग और वारंटी खत्म होने के बाद रिपेयरिंग का खर्च भी आपको ही उठाना पड़ेगा। ऐसे में शुरुआती इन्वेस्टमेंट काफी बड़ा हो सकता है।

    खबरें और भी

    किराये के AC में क्या कमियां?

    दूसरी तरफ किराये पर मिलने वाले AC में भी कई कमियां होती हैं। ये AC अक्सर काफी ज्यादा इस्तेमाल किए हुए होते हैं। ऐसे में उनकी कूलिंग और एनर्जी एफिशिएंसी नए मॉडल्स जितनी अच्छी नहीं होती। इसके कारण बिजली बिल ज्यादा आ सकता है। वहीं अगर आप लगातार कई साल तक किराये का AC यूज करते हैं, तो कुल खर्च एक नए AC की कीमत के बराबर या उससे ज्यादा भी पहुंच सकता है।

    कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे सस्ता?

    अगर आप एक ही जगह पर लंबे टाइम तक रहने वाले हैं और हर साल AC का इस्तेमाल करते हैं, तो नया AC खरीदना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दूसरी तरफ अगर आपकी जरूरत सिर्फ एक-दो सीजन की है या आप अक्सर घर और शहर चेंज करते रहते हैं, तो किराये पर AC लेना बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है और ये सस्ता विकल्प होगा। इसलिए फैसला लेने से पहले अपने बजट, इस्तेमाल की अवधि और बिजली खर्च को जरूर देख लें।

    यह भी पढ़ें- पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?