Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio vs Airtel vs Vi: किसके पास है सबसे सस्ता 5G प्रीपेड प्लान और क्या हैं बेनिफिट्स?

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 11:30 AM (IST)

    भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने देश के एक बड़े हिस्से में अपनी 5G सर्विसेस रोल आउट कर दी हैं। लेकिन अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए सिर्फ 5G नेट ...और पढ़ें

    Reliance Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते 5G प्लान।

    Reliance Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते 5G प्लान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स अब देश के एक बड़े हिस्से में 5G सर्विसेस ऑफर कर रहे हैं, लेकिन जो यूज़र्स बिना ज्यादा पैसे खर्च किए 5G इकोसिस्टम का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, उनके लिए एंट्री की कॉस्ट हर ऑपरेटर के हिसाब से अलग-अलग है। Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea हर एक ऑपरेटर ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है जिसमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ 5G एक्सेस शामिल है। यहां तीनों ऑपरेटर्स की तरफ से फिलहाल अवेलेबल सबसे किफायती 5G प्लान्स पर एक नजर डाली गई है।

    सबसे सस्ते प्लान का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उसमें सबसे बेस्ट वैल्यू मिलेगी। हालांकि, इसका मतलब यह जरूर है कि ऑपरेटर्स से एक्टिव सर्विस लेने के लिए आपको शॉर्ट-टर्म में सबसे कम पैसे खर्च करने होंगे। ध्यान दें कि हम यहां जिन भी प्लान्स की बात कर रहे हैं, वे सभी सर्विस वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें से कोई भी सिर्फ डेटा वाउचर नहीं है।

    Bharti Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान

    Bharti Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान इस समय 379 रुपये का है। ये प्लान डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS ऑफर करता है। इसमें अनलिमिटेड 5G मिलता है, लेकिन इसकी एक लिमिट है- आप हर 30 दिनों में मैक्जिमम 300GB तक ही 5G इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिनमें एक महीने के लिए 30GB का Google One क्लाउड स्टोरेज और 6 महीने तक का फ्री Apple Music शामिल है। ये प्लान देश के हर टेलीकॉम सर्कल में अवेलेबल है।

    Mobile user_UnSplash

    Vodafone Idea का सबसे सस्ता 5G प्लान

    Vodafone Idea कई राज्यों और ज्यादातर सर्कल्स में अपना सबसे सस्ता 5G प्लान 349 रुपये में ऑफर कर रहा है। ये एक डेली 1.5GB डेटा वाला प्लान है। यहां दिलचस्प बात ये है कि इस समय सिर्फ Vodafone Idea ही अपने 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान्स के साथ 5G ऑफर कर रहा है। Jio और Airtel ने 5G एक्सेस सिर्फ उन कस्टमर्स के लिए अवेलेबल कराया है जो रोज 2GB डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करते हैं।

    खबरें और भी

    Vi का ये 349 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और रोज 1.5GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड 5G मिलता है, जिसकी कैपिंग हर 28 दिनों में 300GB है। इसके अलावा प्लान के साथ Binge All Night, Vi Movies and TV, Weekend Data Rollover और Data Delights जैसे बेनिफिट्स भी बंडल किए गए हैं।

    Reliance Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान

    Reliance Jio अपना सबसे सस्ता 5G प्लान सिर्फ 198 रुपये में ऑफर करता है। इस प्लान के साथ यूज़र्स को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी केवल 14 दिनों की है। यूजर्स के लिए इस प्लान के साथ कोई बड़े एड-ऑन्स बंडल नहीं किए गए हैं। इसमें मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स में JioTV और JioAICloud के डिफॉल्ट सब्सक्रिप्शन्स शामिल हैं। इस प्लान के साथ मिलने वाले अनलिमिटेड 5G डेटा पर कोई कैपिंग या लिमिट नहीं है। ये सही मायनों में ट्रूली अनलिमिटेड है।

    Reliance Jio है असली विनर

    अगर आप भारत के किसी भी हिस्से में हैं और कम से कम पैसे खर्च करके 5G का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो Reliance Jio यहां साफ तौर पर सबसे सस्ता 5G प्लान ऑफर कर रहा है। इसके लिए आप Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, यहां वैलिडिटी एयरटेल और Vi के मुकाबले कम मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: iPhone पर दो अलग-अलग नंबर से WhatsApp अकाउंट चलाना है बेहद आसान, बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के ऐसे करें सेटअप