Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Google Maps का नया AI फीचर 'Ask Maps' आपके ट्रैवल प्लान को और भी आसान, कैसे करें इस्तेमाल?

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:12 PM (IST)

    गूगल मैप्स में 'आस्क मैप्स' और 'इमर्सिव नेविगेशन' जैसे नए फीचर्स आए हैं, जो यात्रा को आसान बनाते हैं। यह AI-आधारित कन्वर्सेशनल फीचर यात्रा संबंधी सवाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 'आस्क मैप्स' AI-आधारित कन्वर्सेशनल फीचर है।

    2. यात्रा संबंधी सवालों के जवाब आसानी से पाएं।

    3. लेटेस्ट गूगल मैप्स ऐप में उपलब्ध है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लोग वर्षों से गूगल मैप के सहारे अनजान रास्तों पर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इसमें कुछ ऐसी खूबियां और भी हैं, जिनसे आप अपनी यात्रा को और भी आसान बनाने के साथ संभावित जरूरतों का भी समाधान ढूंढ़ सकते हैं। खासकर, इमर्सिव नेविगेशन और आस्क मैप्स जैसे फीचर्स तो कमाल ही हैं।

    'आस्क मैप' एक कन्वर्सेशनल फीचर है, जिससे मैप से जुड़े अनेक सवाल पूछ सकते हैं, जैसे यात्रा के दौरान काफी शॉप, रुकने के लिए आपके बजट में बेहतर होटल, पार्किंग, पेट्रोल पंप आदि की जानकारी आपको बहुत ही आसानी से उपलब्ध करा देता है। इसका प्रयोग करने से पहले आपको सुनिश्चित करना होगा कि गूगल मैप एप लेटेस्ट वर्जन में हो, इसका अपडेट आप एंड्रायड फोन में गूगल प्ले स्टोर और आइफोन में एप स्टोर पर चेक कर सकते हैं।

    आस्क मैप्स फीचर का ऐसे करें प्रयोग

    • गूगल मैप का एप ओपन करें। इसके सर्च बार के नीचे 'आस्क मैप्स' दिखता है।
    • आस्क मैप्स पर टैप कर इसके कन्वर्सेशनल इंटरफेस को ओपन करें।
    • यहां अपने प्रश्न टाइप या बोलकर पूछ सकते हैं।
    • जैसे लखनऊ से दिल्ली की यात्रा को प्लान करने, रुकने के स्थान, ईवी चार्जिंग आदि के बारे में पूछ सकते हैं।
    • इससे रियल टाइम जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।


    Ask Maps के इस्तेमाल से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

    Ask Maps फीचर Google के Gemini AI मॉडल्स पर आधारित है। यह फीचर तभी काम करेगा जब आपने मैप्स में लॉगइन किया होगा। इसके साथ ही इसके रिजल्ट और सजेशन अलग-अलग यूजर के लिए अलग हो सकते हैं। यह आमतौर पर यूजर द्वारा सेव की गई लोकेशन और उसकी पसंद के मुताबिक पर्सनलाइज्ड हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Google Maps में आया नया AI फीचर 'Ask Maps', ऐसे करें इस्तेमाल

    खबरें और भी