Google Pixel 11 Series से लेकर Poco M8 Power तक, अगस्त में लॉन्च होने वाले हैं ये नए स्मार्टफोन्स
हर महीने की तरह अगस्त में भी कई धमाकेदार फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको अगले महीने कौन-कौन से नए डिवाइस देखने को मिलेंगे। ...और पढ़ें

अगस्त के महीने में ये नए फोन्स लॉन्च होने वाले हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अगस्त में अपने नेक्स्ट जेन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। गूगल के साथ-साथ अगस्त में वीवो, रेडमी और सैमसंग के स्मार्टफोन भी लॉन्च होने हैं। अगस्त के महीने में फ्लगैशिप से लेकर अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं। यहां हम आपको अगस्त महीने में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Google Pixel 11 सीरीज
गूगल का लॉन्च इवेंट Made By Google अगस्त में 12 तारीख को लॉन्च होना है। Google इस इवेंट में अपने फ्लैगशिप फोन के साथ स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगा। गूगल के Pixel 11 series सीरीज में स्टेंडर्ड फोन के साथ प्रो और प्रो प्लस लॉन्च लॉन्च कर सकती है। कंपनी का कहना है कि वह अपने अपकमिंग फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold को कुछ समय लॉन्च करेगी।
Vivo V80 सीरीज
Vivo का कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन सीरीज Vivo V80 लाइनअप के स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च होंगे। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन V80, V80 Elite, और V80 FE लॉन्च किए जाएंगे। अपकमिंग Vivo V80 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.59-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का होगा। वीवो का यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 7,200mAh सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा।
Redmi Note 17 सीरीज
Redmi Note 17 सीरीज भी अगस्त में लॉन्च होगी। इस सीरीज के भी तीन मॉडल - स्टेंडर्ड, प्रो और प्रो प्लस लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज के स्टेंडर्ड मॉडल में 6.99-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स मिलेगी। यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। रेडमी के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग मिलेगा।
खबरें और भी

Vivo S2
Vivo S2 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। यह कंपनी के एस सीरीज का दूसरा फोन है। Vivo S2 के बारे में खबर है कि इसमें MediaTek Dimensity 7360 का प्रोसेसर मिलेगा। प्रीमियम डिजाइन वाले इस फोन में 6.83-इंच की कर्व एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में Sony 50MP IMX852 प्राइमरी कैमरा मिलेगा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीवो का यह 7,050mAh की बैटरी और 44W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा।
Poco M8 Power
Poco M8 Power स्मार्टफोन भारत में अगस्त में लॉन्च होगा। यह फोन चीन में लॉन्च हुए रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन है। Poco M8 Power स्मार्टफोन को भारत में 8,000mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 45W की चार्जिंग मिलेगी। इस फोन में 7-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 4 SoC चिपसेट दिया जाएगा।
iQOO Z11
iQOO Z11 स्मार्टफोन भारत में अगस्त में लॉन्च होना है। iQOO Z11 स्मार्टफोन को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को IP68/IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। यह फोन 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। आइकू का यह फोन 9,020mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Infinix Hot 70 Pro
Infinix Hot 70 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6.76-इंच की IPS LCD पैनल के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को IP68 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 45W चार्जिंग मिलेगी।