बरसात में भीग गया स्मार्टफोन तो घबराएं नहीं, जान लें फोन को सुखाने का तरीका; भूलकर भी ट्राई न करें ये वाले जुगाड़
बारिश के मौसम में अगर आपका स्मार्टफोन अचानक पानी में गिर जाए या भीग जाए, तो घबराहट होना लाजमी है। लेकिन घबराने के बजाय सही समय पर उठाए गए सही कदम आपके ...और पढ़ें

पानी में भीग गया है स्मार्टफोन? तुरंत अपनाएं ये आसान स्टेप्स। Photo- Gemini AI.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इस समय ज्यादातर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में अगर आपका फोन बारिश में अचानक भीग जाता है, तो आमतौर पर तुरंत घबराहट होने लगती है। लेकिन चिंता न करें, तेजी से और सही तरीके से काम करके आप अपने डिवाइस को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं आपको वास्तव में क्या करना है और क्या नहीं करना है।
तुरंत किए जाने वाले काम
फोन तुरंत बंद करें: अगर फोन चालू है, तो इसे तुरंत बंद कर दें। अगर ये पहले से ही बंद है, तो इसे बंद ही रहने दें। फोन चालू रखने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है जो मदरबोर्ड को हमेशा के लिए खराब कर देता है।
पार्ट्स अलग करें: अपने फोन का केस, सिम कार्ड ट्रे और कोई भी मेमोरी कार्ड निकाल दें। अगर आपके पास रिमूवेबल बैटरी वाला पुराना फोन है, तो उसे भी बाहर निकाल लें। इससे अंदर फंसे पानी को बाहर निकलने का रास्ता मिलता है।
पोंछकर सुखाएं: सतह की सारी नमी को सोखने के लिए एक माइक्रोफाइबर कपड़े या साफ टॉवेल का इस्तेमाल करें।
ये गलतियां न करें
चावल वाला जुगाड़: अपने फोन को कच्चे चावल के कटोरे में न रखें। चावल नमी सोखने में बहुत धीमा होता है, और इसके स्टार्च वाले धूल के कण और छोटे दाने आपके चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक में फंस सकते हैं, जिससे एक्स्ट्रा नुकसान हो सकता है।
खबरें और भी
गर्मी वाली जुगाड़: कभी भी हेयर ड्रायर, माइक्रोवेव या ओवन का इस्तेमाल न करें। बहुत ज्यादा गर्मी प्लास्टिक के हिस्सों को खराब कर सकती है, स्क्रीन को चिपकाने वाले ग्लू को पिघला सकती है और बैटरी को डैमेज कर सकती है।
फूंक मारने वाला जुगाड़: पोर्ट्स के अंदर फूंक न मारें। फोन में हवा पंप करने से पानी इंटरनल कंपोनेंट्स में और गहराई तक चला जाता है।
फोन सुखाने का सही तरीका
सिलिका जेल का इस्तेमाल करें: चावल के बजाय, अपने फोन को सिलिका जेल के कुछ पैकेट्स के साथ एक सीलबंद डिब्बे या जिप-लॉक बैग में रखें (ये वही छोटे कागज के पैकेट्स होते हैं जो नए जूतों के डिब्बों में मिलते हैं)। ये नमी को बहुत तेजी से सोखते हैं।
एयर-ड्राई मेथड: अगर आपके पास सिलिका जेल नहीं है, तो फोन को एक हवादार कमरे में सूखे तौलिए पर सीधा लिटाकर छोड़ दें। बेहतर होगा कि इसके पास एक पंखा चला दें जो ठंडी हवा दे रहा हो।
धैर्य रखें: फोन को दोबारा चालू करने की कोशिस करने से पहले कम से कम 24 से 48 घंटों के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने लॉन्च किए दो नए GPT-Live वॉयस मॉडल्स, बिना रुके इंसानों की तरह कर सकेंगे बात
