दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए घर बैठे कैसे करें अप्लाई? 2,500 रुपये हर महीने मिलेंगे
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। पात्र महिलाएं अब dly.delhi. ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पोर्टल स्टार्ट किया है। इसके तहत एलिजिबल महिलाएं अब घर बैठे अप्लाई कर सकती हैं। अप्लाई करने का प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है और फॉर्म भरने के बाद उसका स्टेटस भी आप पोर्टल से ही ट्रैक कर सकते हैं। चलिए पहले जानते हैं कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें...
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं।
- यहां Apply / Registration ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एलिजिबिलिटी से जुड़े सभी सवालों के जवाब देकर अपनी क्वॉलिफिकेशन्स वेरीफाई करें।
- आधार कार्ड के अनुसार पर्सनल जानकारी भरें।
- परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें।
- अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भरें, क्योंकि सहायता राशि DBT के जरिए अकाउंट में भेजी जाएगी।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
- पूरा फॉर्म एक बार अच्छी तरह चेक कर लें और सबमिट करें।
- आवेदन सबमिट होने के बाद स्थानीय MP/MLA Endorsement की हस्ताक्षरित कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
- एन्ड में आवेदन की Acknowledgement Receipt डाउनलोड कर सेव करके रख लें।
आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- दिल्ली निवास प्रमाण
- वोटर आईडी
- बैंक पासबुक/अकाउंट डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों से संबंधित डाक्यूमेंट्स
- MP/MLA Endorsement (जहां लागू हो)
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
- इसके लिए भी पहले ऑफिशियल पोर्टल dly.delhi.gov.in खोलें।
- Track Application / Application Status ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- Application ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
- OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
- स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा, जैसे Submitted, Under Verification, Approved या Rejected।
इन बातों का रखें खास ध्यान
फॉर्म में सभी डिटेल्स आधार और अन्य डाक्यूमेंट्स के अनुसार ही भरें। गलत डिटेल्स या अधूरे डाक्यूमेंट्स मिलने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। आवेदन जमा करने के बाद रसीद सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे स्टेटस ट्रैक करने और जरूरत पड़ने पर यही काम आएगी। लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में DBT के जरिए भेजी जाएगी।