Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोन नया है या पहले से यूज्ड? खरीदने के बाद तुरंत करें आसानी से चेक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:00 PM (IST)

    नया फोन खरीदते समय उसकी प्रामाणिकता जांचना महत्वपूर्ण है। आप पैकेजिंग, IMEI नंबर, सेटअप स्क्रीन, बैटरी और स्टोरेज की जांच करके पता लगा सकते हैं कि फोन ...और पढ़ें

    फोन नया है या पहले से यूज्ड? खरीदने के बाद तुरंत करें ये आसान चेक

    फोन नया है या पहले से यूज्ड? खरीदने के बाद तुरंत करें ये आसान चेक


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन या ऑफलाइन नया फोन खरीदते टाइम हर किसी के मन में ये सवाल जरूर आता है कि कहीं ये डिवाइस पहले से यूज किया हुआ तो नहीं है। कभी-कभी बॉक्स बिल्कुल नया दिखाई देता है, लेकिन फिर भी यूजर्स को फोन की ऑथेंटिसिटी को लेकर डाउट बना रहता है। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान तरीकों से आप इसका पता लगा सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन सच में बिल्कुल नया है या पहले कभी एक्टिवेट और यूज किया जा चुका है।

    फोन नया है या पहले से यूज्ड कैसे चेक करें?

    सबसे पहले तो डिवाइस की पैकेजिंग चेक करें। नया स्मार्टफोन हमेशा सीलबंद बॉक्स में आता है। अगर बॉक्स की सील टूटी हुई है या दोबारा चिपकाई गई लग रही है, तो सावधान हो जाएं।

    इसके बाद फोन का IMEI नंबर चेक करें। फोन के बॉक्स या डायलर में *#06# डायल करने पर IMEI नंबर मिल जाएगा। यह नंबर बॉक्स और बिल पर दिए गए IMEI से बिल्कुल मेल खाना चाहिए। अगर दोनों अलग-अलग हैं, तो तुरंत विक्रेता से कॉन्टैक्ट करें।

    सेटअप स्क्रीन भी खोल देगी राज

    फोन की शुरुआती सेटअप स्क्रीन भी काफी कुछ बता देगी। नया डिवाइस पहली बार ऑन करने पर लैंग्वेज चुनने, Wi-Fi कनेक्ट करने और गूगल या एप्पल अकाउंट से साइन-इन करने का प्रोसेस शो करता है। अगर फोन सीधे होम स्क्रीन पर ओपन हो जाए या पहले से किसी अकाउंट में लॉग-इन मिले, तो संभव है कि डिवाइस पहले यूज किया गया हो।

    खबरें और भी

    बैटरी और स्टोरेज

    इसके अलावा फोन की बैटरी और स्टोरेज पर भी चेक करें। कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बैटरी हेल्थ और चार्ज साइकिल की डिटेल्स उपलब्ध होती हैं। अगर बैटरी पहले से काफी चार्ज साइकिल शो कर रहा है या स्टोरेज में पुरानी फाइलें, फोटो या एप्स मौजूद हैं, तो यह यूज किए जाने का संकेत हो सकता है।

    अगर आपने iPhone खरीदा है, तो आप एप्पल की वेबसाइट पर सीरियल नंबर एंटर करके भी इसकी वारंटी स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर वारंटी पहले से शुरू हो चुकी है, तो इसका मतलब है कि डिवाइस पहले एक्टिवेट हो गया है। वहीं कई स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने सपोर्ट पोर्टल पर IMEI या सीरियल नंबर के जरिए वारंटी डिटेल्स उपलब्ध कराती हैं।

    यह भी पढ़ें- Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले