Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:00 AM (IST)

    पुराने या फटे राशन कार्ड की चिंता छोड़ें, अब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से फोटो वाला डिजिटल राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। DigiLocker, UMANG ए ...और पढ़ें

    डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम

    डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, घर बैठे हो जाएगा काम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका राशन कार्ड भी पुराना हो गया है? या फट गया है या फिर हर बार उसकी फोटोकॉपी साथ रखना मुश्किल हो गया है, तो अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जी हां, सरकार की डिजिटल सर्विस की मदद से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही फोटो वाला डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    ये डिजिटल कॉपी कई सरकारी कामों में वैलिड होती है और जरूरत पड़ने पर आप इसका आसानी से प्रिंट भी निकलवा सकते हैं। वैसे तो डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने के बहुत से अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं लेकिन इनमें DigiLocker, UMANG एप और संबंधित राज्य सरकार का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पोर्टल इस काम में आपकी पूरी मदद कर सकता है।

    आइए जानते हैं इन तरीकों से कैसे आप घर बैठे डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

    DigiLocker से राशन कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

    • अगर आपके फोन में DigiLocker एप है, तो उसमें पहले लॉग-इन करें।
    • इसके बाद सर्च बॉक्स में Ration Card लिखकर सर्च करें।
    • अब अपने राज्य के खाद्य विभाग का ऑप्शन चुनें।
    • इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे राशन कार्ड नंबर और जिला दर्ज करें।
    • डिटेल्स वेरीफाई होने के बाद डॉक्यूमेंट आपके DigiLocker अकाउंट के Issued Documents सेक्शन में दिखाई देगा।
    • यहां से आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।

    UMANG एप से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    UMANG एप के जरिए भी राशन कार्ड डाउनलोड करना काफी ज्यादा आसान है।

    • सबसे पहले एप में लॉग-इन करें।
    • इसके बाद सर्च बॉक्स में Ration Card या अपने राज्य के खाद्य विभाग का नाम लिखें।
    • संबंधित सेवा खुलने पर राशन कार्ड नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।
    • डिटेल्स सही होने पर आपके राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
    • इसे डाउनलोड कर फोन में आसानी से सेव किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Ration Card e-KYC करने का सबसे आसान तरीका, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस जान लें

    खबरें और भी