Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये 3 आसान तरीके

    Updated: Mon, 11 May 2026 12:00 PM (IST)

    आजकल यूपीआई पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन बिना इंटरनेट या स्मार्टफोन के भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये 3 आसान तरीके


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में UPI पेमेंट हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है, लेकिन कभी कभी नेटवर्क वीक होने या स्मार्टफोन न होने के कारण से पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी UPI पेमेंट किया जा सकता है।

    जी हां, इसके लिए NPCI ने कई सुविधाएं दे रखी हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप फीचर फोन से भी आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। वहीं हमने यहां आपको ऐसे 3 आसान तरीके बताए हैं, जिनसे आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....

    IVR कॉल के जरिए

    अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है, तो आप IVR यानी Interactive Voice Response सर्विस का यूज करके पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 080 4516 3666, 080 4516 3581 या 6366 200 200 पर कॉल करनी होती है।

    कॉल कनेक्ट होने के बाद भाषा सेलेक्ट करें और फिर बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। इधर से आप पैसे सेंड करने से लेकर, बैलेंस चेक करने और दूसरी UPI सर्विस का यूज कर सकते हैं। ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए आखिर में UPI PIN एंटर करना होगा।

    खबरें और भी

    मिस्ड कॉल से

    इतना ही नहीं अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल के जरिए भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। कई दुकानों और मर्चेंट आउटलेट्स पर इसके लिए खास नंबर मिलते हैं। उस नंबर पर अगर आप मिस्ड कॉल देते हैं तो इसके बाद आपको एक ऑटोमैटिक कॉल वापस आएगी।

    इसके बाद आपको पेमेंट अमाउंट कन्फर्म करना होता है और UPI PIN डालना होगा। पिन एंटर करते ही ट्रांजैक्शन पूरी हो जाएगी। यह तरीका खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हेल्पफुल है, जिनके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है।

    फीचर फोन में UPI एप

    अगर आपके पास फीचर फोन है तो आप खास UPI सर्विस का लाभ ले सकते हैं। कुछ कंपनियों फोन में ऐसे एप और सिस्टम ऑफर कर रही हैं, जिनकी मदद से आप नॉर्मल कीपैड फोन पर भी UPI यूज कर सकते हैं।

    इसके लिए यूजर को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन और UPI PIN सेट हो जाने के बाद आसानी से पैसे सेंड और रिसीव कर सकेंगे। कई फीचर फोन में Scan and Pay जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 19,949 में Vivo का नया 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा