Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp पर बिना Online दिखे पढ़ें मैसेज, ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    करोड़ों WhatsApp यूजर्स अब बिना ऑनलाइन दिखे या ब्लू टिक दिखाए मैसेज पढ़ सकते हैं। यह ट्रिक Android स्मार्टफोन पर WhatsApp विजेट का उपयोग करके आसानी से ...और पढ़ें

    WhatsApp पर बिना Online दिखे पढ़ें मैसेज, ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा

    WhatsApp पर बिना Online दिखे पढ़ें मैसेज, ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत और दुनिया भर में करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी भी समय-समय पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स ऐड करती रहती है जिससे यूजर एक्सपीरियंस काफी शानदार हो गया है। हालांकि, आज भी कभी-कभी ऐसी सिचुएशन बन जाती है जब आप मैसेज भेजने वाले को पता चले बिना मैसेज पढ़ना चाहते हैं।

    आम तौर पर मैसेज पढ़ने पर सामने वाले को ब्लू टिक दिखाई देता है या भेजने वाले को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिख जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि Android स्मार्टफोन में आप WhatsApp पर बिना Online दिखे भी मैसेज पढ़ सकते हैं। जी हां आप एक स्मार्ट ट्रिक का इस्तेमाल करके भेजने वाले को पता चले बिना WhatsApp मैसेज रीड कर सकते हैं। आइए जानें कैसे...

    Widgets का करें इस्तेमाल

    दरअसल इस ट्रिक को यूज करने के लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं है। आप एक खास WhatsApp विजेट के जरिए इस काम को बहुत आसानी से कर सकते हैं। विजेट की मदद से आप एप ओपन किए बिना सीधे अपनी होम स्क्रीन पर आने वाले मैसेज देख सकते हैं। यह ट्रिक खासतौर पर उन लोगों के लिए यूजफुल हो सकती है जो अपनी प्राइवेसी बनाए रखते हुए जरूरी मैसेज पढ़ना चाहते हैं।

    कैसे लगाएं WhatsApp Widget?

    WhatsApp विजेट सेट करना काफी आसान है इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

    • सबसे पहले फोन की होम स्क्रीन पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें।
    • इसके बाद सामने आने वाले मेन्यू में Widgets ऑप्शन सेलेट करें।
    • इधर से अब Widgets लिस्ट में जाकर WhatsApp ओपन करें।
    • यहां मौजूद 4x2 Widget को सेलेक्ट करके होम स्क्रीन पर सेट करें।

    इसके बाद WhatsApp पर आने वाले नए मैसेज सीधे होम स्क्रीन पर शो होने लगेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली की सफाई कितनी बार करनी चाहिए? नोट कर लें सही तरीका और फायदे