Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gmail से 'गायब' हो रहे हैं जरूरी ईमेल? तो ये 3 जरूरी काम अभी कर लें

    Updated: Sun, 31 May 2026 12:30 PM (IST)

    Gmail में कई बार ज़रूरी ईमेल स्पैम फोल्डर में चले जाते हैं, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी छूट सकती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए तीन आसान तरीके हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Gmail से 'गायब' हो रहे हैं जरूरी ईमेल? तो ये 3 जरूरी काम अभी कर लें  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Gmail आज दुनिया की सबसे पॉपुलर ईमेल सर्विस में से एक बन गई है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि कई बार यूजर्स को एक आम समस्या काफी ज्यादा परेशान कर देती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जरूरी इमेल्स का इनबॉक्स में दिखाई न देना। कभी कभी जरूरी ईमेल इनबॉक्स की जगह सीधे Spam Folder में पहुंच जाते हैं। ऐसे में जॉब से जुड़ा मेल, बैंकिंग अपडेट, OTP या किसी खास व्यक्ति का मैसेज भी नजरअंदाज हो सकता है।

    दरअसल, इसके पीछे Gmail का स्पैम फिल्टर है जो संदिग्ध या अनचाहे ईमेल की पहचान करने के लिए डिजाइन किया गया है लेकिन कभी-कभी ये सिस्टम गलती से जरूरी ईमेल को भी स्पैम कैटेगरी में डाल देता है। हालांकि अच्छी बात ये है कि आप कुछ आसान सेटिंग्स की मदद से इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...

    Spam Folder से ईमेल मार्क करें

    अगर आपका कोई जरूरी ईमेल Spam Folder में पहुंच गया है, तो उसे फटाफट पहले तो 'Not Spam' मार्क करें। ऐसा करने से Gmail भविष्य में उसी भेजने वाले के ईमेल को कभी भी स्पैम फोल्डर में नहीं डालेगा। इसके लिए कंप्यूटर पर Gmail ओपन करें, बाएं तरफ मौजूद Spam सेक्शन में जाएं और संबंधित ईमेल को सेलेक्ट करें।

    इसके बाद 'Not Spam' ऑप्शन पर क्लिक करें। मोबाइल यूजर्स भी Gmail एप में Spam सेक्शन खोलकर 'Report Not Spam' ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कॉन्टेक्ट्स में ऐड करें Sender

    कभी कभी Gmail उन ईमेल्स को ज्यादा भरोसेमंद मानता है, जो आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव होते हैं। इसलिए अगर किसी शख्स या कंपनी के ईमेल आपके लिए खास हैं, तो उनका ईमेल एड्रेस गूगल कॉन्टेक्ट्स में सेव कर लें।

    खबरें और भी

    इसे करने के लिए सबसे पहले Google Contacts ओपन करें, नया कॉन्टैक्ट बनाएं और जरूरी ईमेल एड्रेस को सेव करें। इससे भविष्य में उनके ईमेल सीधे इनबॉक्स में दिखाई देंगे।

    Gmail Filter भी तैयार करें

    अगर आप चाहते हैं कि किसी खास शख्स या कंपनी के ईमेल कभी भी Spam Folder में न जाएं, तो आप इसके लिए एक अलग Gmail Filter भी बना सकते हैं जो काफी बेहतर ऑप्शन है।

    इसके लिए Gmail के सर्च बार में Search Options ओपन करें और 'From' सेक्शन में वो खास ईमेल एड्रेस दर्ज करें। इसके बाद 'Create Filter' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और 'Never send it to Spam' ऑप्शन को सेट कर दें।

    यह भी पढ़ें- फोन को Restart करें या Power Off करना बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद