Jio और Airtel के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान, डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी
Jio और Airtel ₹200 से कम में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले कई किफायती प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। ...और पढ़ें

Jio और Airtel के 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान, डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 200 रुपये से कम कीमत में ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दोनों की सुविधा मिले तो रिलायंस जियो और एयरटेल के पास आपके लिए कई किफायती ऑप्शंस मौजूद हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें कम बजट में कॉलिंग के साथ इंटरनेट की भी जरूरत है। चलिए इन जबरदस्त प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Jio का 200 रुपये से कम वाला प्लान
200 रुपये से कम में रिलायंस जियो का ₹189 वाला प्लान एक बेस्ट ऑप्शन है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा और 300 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।
इसके अलावा प्लान में आपको JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे जियो एप्स का एक्सेस भी मिल रहा है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम डेटा यूज करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।
हालांकि अगर आपको डेली ज्यादा डेटा चाहिए तो जियो का ₹198 वाला प्लान बेहतर ऑप्शन है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है और इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का लाभ भी मिल रहा है।
Airtel का 200 रुपये से कम वाला प्लान
दूसरी तरफ एयरटेल भी ₹199 वाला प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 2GB डेटा के साथ 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में Airtel Rewards और Airtel Xstream Play जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।