Jio का फैमिली प्लान: 4 SIM एक साथ चलेंगे, 75GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी
Jio सिर्फ ₹449 में एक खास पोस्टपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3 अतिरिक्त सिम जोड़ने की सुविधा मिलती है। ...और पढ़ें

Jio का फैमिली प्लान: 4 SIM एक साथ चलेंगे, 75GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप Jio पोस्टपेड सिम खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और पूरी फैमिली के लिए कोई प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Jio एक खास फैमिली प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जी हां, इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और इंटरनेट सर्विस, सब कुछ एक ही पैकेज में मिल रहा है। इस प्लान की कीमत ₹449 है जो कई बेहतरीन बेनिफिट्स दे रहा है।
इस प्लान को पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे एक ही अकाउंट के तहत कई कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। आइए, Jio के इस शानदार फैमिली प्लान की डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Jio के फैमिली प्लान में क्या-क्या?
जियो के इस शानदार ₹449 पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 75GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा इंटरनेट यूज करने पर ₹10 प्रति GB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
हालांकि इस प्लान में सबसे खास इसका फैमिली ऐड-ऑन फीचर है। इसके जरिए आप अपने प्राइमरी कनेक्शन के साथ तीन एक्स्ट्रा सिम ऐड कर सकते हैं, यानी एक ही अकाउंट के तहत कुल चार सिम यूज किए जा सकते हैं। हालांकि, हर एक्स्ट्रा सिम के लिए आपको ₹150 प्रति माह का शुल्क देना होगा। ऐड-ऑन कनेक्शन पर आपको 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा।
खबरें और भी
JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री
इस पोस्टपेड प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी खास ध्यान रखा गया है। प्लान में यूजर्स को JioHotstar का 3 महीने का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन फ्री मिलने वाला है। इसके जरिए आप फिल्में, वेब सीरीज, टीवी शो और लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट देख सकते हैं।
Google Gemini Pro और क्लाउड स्टोरेज भी फ्री
प्लान में Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। साथ ही प्लान में आपको 2TB तक क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी, जिसमें आप अपनी फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स स्टोर करके रख सकते हैं।