Jio का 70 रुपये से कम का प्लान, मिलता है 6GB डेटा; 7 की वैलिडिटी भी!
रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 100 रुपये से कम कीमत में डेटा बूस्टर प्लान्स ऑफर करता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऑप्शन के बारे में। ...और पढ़ें

Jio के 100 रुपये से कम के डेटा वाउचर्स। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। अगर आपके पास एक एक्टिव प्रीपेड प्लान है और आप थोड़े कम में डेटा बूस्टर की तलाश में है। हम यहां आपको कुछ ऐसे डेटा वाउचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है।
जियो के पास 100 रुपये से कम में कई दिनों की वैलिडिटी देने वाले अलग-अलग प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से कोई भी प्लान सर्विस वैलिडिटी के साथ नहीं आता है। हम यहां जिन प्लान्स की बात कर रहे हैं, वे असल में डेटा वाउचर्स हैं। लेकिन, जिस खास प्लान की हम बात करने जा रहे हैं, वह 69 रुपये वाला प्लान है। इस प्लान में सात दिनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन ये सर्विस वैलिडिटी नहीं है। ये यूजर्स को केवल डेटा बंडल करके देता है, इसके अलावा और कुछ नहीं। आइए जानते हैं इस 69 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स।

Reliance Jio के 69 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स
रिलायंस जियो का 69 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो के 69 रुपये के प्लान में कुल 6GB डेटा मिलता है। ये प्लान यूजर्स के लिए एक टेम्परेरी डेटा बूस्टर की तरह काम करता है। हालांकि, ये सिर्फ उन्हीं प्रीपेड प्लान्स के ऊपर काम करेगा जो एक्टिव सर्विस वैलिडिटी के साथ ऑन हैं। डेटा बूस्टर कैटेगरी में और भी प्लान्स आते हैं, लेकिन वे अलग-अलग फायदों (वैलिडिटी और डेटा) के साथ मिलते हैं। इसके अलावा, कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं जो OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स के साथ बंडल होकर आते हैं।
जियो के 69 रुपये वाले प्लान के बाद इस सीरीज में अगला प्लान 79 रुपये का है। कंपनी के 79 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, ये प्लान केवल 3GB डेटा ही ऑफर करता है। तो फिर यह प्लान इतना महंगा क्यों है? क्या सिर्फ वैलिडिटी की वजह से? जी नहीं, 79 रुपये के डेटा वाउचर के साथ यूजर्स को OTT बेनिफिट भी बंडल करके दिया जाता है। इसमें 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का OTT बेनिफिट मिलता है।