Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹399 में Jio, Airtel या Vi? जानें किसका प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेस्ट

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:26 PM (IST)

    Jio, Airtel और Vi तीनों ही 399 रुपये की कीमत में 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी के प्लान में क्या म ...और पढ़ें

    Jio, Airtel और Vi के ₹399 प्रीपेड प्लान्स की तुलना।

    Jio, Airtel और Vi के ₹399 प्रीपेड प्लान्स की तुलना। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की तीन बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां यानी Jio, Airtel और Vi कस्टमर्स को 399 रुपये का प्लान ऑफर करती हैं। लेकिन, तीनों के प्लान हर मायने में एक जैसे नहीं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी कंपनी अपने प्लान में ग्राहकों को क्या देती है।

    Jio का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान

    Jio के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को डेली 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा, एलिजिबल यूजर्स को 5G नेटवर्क वाले इलाकों में अनलिमिटेड True 5G डेटा भी दिया जा रहा है।

    Jio 399

    डेटा और कॉलिंग के अलावा, इस प्लान में 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, जिसकी मार्केट वैल्यू 35,100 रुपये है। Jio का कहना है कि इस Gemini ऑफर में 5TB क्लाउड स्टोरेज और दूसरे AI बेनिफिट्स भी शामिल हैं। वहीं, एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए इसमें JioHotstar Mobile, JioGames Pass, FanCode और JioTV का एक्सेस भी बंडल्ड है।

    Airtel का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान

    Jio की ही तरह Airtel का 399 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों के लिए वैलिड है। यहां ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS भी मिलते हैं।

    खबरें और भी

    Airtel 399

    दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में 1 साल का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ स्पैम कॉल्स, SMS और बैंकिंग फ्रॉड लिंक्स को ब्लॉक करने के लिए Safe Network और Hello Tunes की सुविधा भी शामिल है। साथ ही इसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का एक्सेस भी दिया जाता है।

    Vi का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान

    Vi का 399 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटेड डेटा (5G और 4G), अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS मिलते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि एलिजिबल यूजर्स को 5G कवरेज वाले इलाकों में ही अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। Vi ने ये भी साफ किया है कि ये अनलिमिटेड डेटा सिर्फ नॉन-कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है।

    Vi 399

    डेटा और कॉलिंग के अलावा, यूजर्स को पूरे 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का एक्सेस मिलता है। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो अक्सर मूवीज, शोज और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम करते हैं।

    Jio Rs 399 vs Airtel Rs 399 vs Vi Rs 399 Plan: कौनसा चुनें?

    हालांकि तीनों कंपनियों के प्लान्स में कॉलिंग और डेटा लगभग एक जैसा ही है, लेकिन असली फर्क एक्स्ट्रा बेनिफिट्स से पड़ता है। Jio सबसे ज्यादा बंडल्ड एप्स और सर्विसेज ऑफर करता है, जो एंटरटेनमेंट और AI फीचर्स में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए परफेक्ट है। वहीं, Airtel उन लोगों के लिए बेस्ट है जो क्रिएटिव वर्क करते हैं क्योंकि इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ Adobe Express Premium और स्पैम ब्लॉकर जैसी काम की चीजें मिलती हैं। Vi उन यूजर्स के लिए आसान पसंद है जिन्हें अनलिमिटेड डेटा के साथ सीधे JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन चाहिए। Vi सच में हेवी डेटा यूजर्स के लिए है। क्योंकि, इसमें 4G और 5G दोनों ही अनलिमिटेड है। तो आप अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना प्लान तय कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, सस्ते में मिलेगा मिलिट्री ग्रेड वाला स्मार्टफोन