Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंद मोबाइल नंबर की वजह से बुक नहीं हो रहा LPG सिलिंडर, घर बैठे ऐसे करें अपडेट

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:30 PM (IST)

    अब आप घर बैठे आसानी से अपने LPG सिलिंडर बुकिंग से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं। कई उपभोक्ता पुराने नंबर के कारण बुकिंग में समस्या का सामना क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बंद मोबाइल नंबर की वजह से बुक नहीं हो रहा LPG सिलिंडर, घर बैठे ऐसे करें अपडेट  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका भी LPG सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है और इसकी वजह वो पुराना बंद हुआ मोबाइल नंबर है, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस वक्त देशभर में हजारों उपभोक्ता इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब इसका समाधान काफी आसान हो गया है।

    आप बिना गैस एजेंसी विजिट किए ही घर बैठे अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

    LPG सिलिंडर बुकिंग वाला मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

    LPG सिलिंडर बुकिंग वाला मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका MyLPG पोर्टल है। चलिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानें

    • सबसे पहले तो MyLPG की वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद अपनी गैस कंपनी (Indane / HP / Bharat Gas) सेलेक्ट करें।
    • इधर से अब आप संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
    • अब अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
    • इसके बाद Profile या Personal Details सेक्शन में जाएं।
    • इधर आपको Change Mobile Number का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
    • यहां अब नया मोबाइल नंबर एंटर करें।
    • अब OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
    • इतना करने के बाद आपका नया नंबर तुरंत अपडेट हो जाएगा।

    WhatsApp से कैसे अपडेट करें LPG सिलिंडर बुकिंग नंबर?

    अगर आप वेबसाइट का यूज नहीं करना चाहते, तो WhatsApp से भी अपने LPG सिलिंडर बुकिंग वाले नंबर को अपडेट कर सकते हैं।

    • सबसे पहले तो अपनी गैस कंपनी के WhatsApp नंबर सेव करें।
    • इसके बाद WhatsApp पर Hi का मैसेज भेजें।
    • इधर से अब दिए गए ऑप्शन्स में Other Services सेलेक्ट करें।
    • फिर Change Mobile Number पर क्लिक करें।
    • इसके बाद नया नंबर एंटर करें।
    • अब यहां भी OTP से वेरिफिकेशन को पूरा करें।
    • बस अब आपका मोबाइल नंबर मिनटों में अपडेट हो जाएगा।