Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है Mini Split AC? हर कमरे के लिए नहीं पड़ेगी अलग आउटडोर की जरूरत, खरीदने से पहले जान लें

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    मिनी स्प्लिट एसी एक ऐसा एयर कंडीशनिंग सिस्टम है जो एक ही आउटडोर यूनिट से कई कमरों को ठंडा कर सकता है। ...और पढ़ें

    क्या है Mini Split AC? हर कमरे के लिए नहीं पड़ेगी अलग आउटडोर की जरूरत, खरीदने से पहले जान लें

    क्या है Mini Split AC? हर कमरे के लिए नहीं पड़ेगी अलग आउटडोर की जरूरत, खरीदने से पहले जान लें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने घर में हर कमरे के लिए अलग-अलग AC लगाने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो पहले Mini Split AC के बारे में जान लें। ये एक ऐसा एयर कंडीशनिंग सिस्टम है, जो एक ही आउटडोर यूनिट की मदद से कई अलग अलग रूम को ठंडा कर सकता है। इससे न सिर्फ जगह की बचत होती है, बल्कि कई मामलों में तो बिजली की खपत भी बेहतर तरीके से मैनेज होगी। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर ये Mini Split AC कैसे काम करता है...

    कैसे काम करता है Mini Split AC?

    दरअसल Mini Split AC का वर्किंग सिस्टम काफी हद तक नॉर्मल Split AC जैसा ही है। इसमें भी एक आउटडोर यूनिट और एक या उससे ज्यादा इंडोर यूनिट जुड़े होते हैं। सभी यूनिट कॉपर पाइप और रेफ्रिजरेंट लाइन के जरिए आपस में कनेक्टेड रहते हैं। खास बात ये है कि हर इंडोर यूनिट को अलग-अलग रूम में लगाया जा सकता है और जरूरत के मुताबिक अलग से कंट्रोल भी किया जा सकता है।

    नॉर्मल Split AC से कितना अलग?

    एक नॉर्मल Split AC में एक आउटडोर यूनिट सिर्फ एक इंडोर यूनिट के साथ ही काम करता है, यानी हर रूम के लिए अलग AC और अलग आउटडोर यूनिट की जरूरत पड़ती है लेकिन Mini Split AC में एक ही आउटडोर यूनिट कई इंडोर यूनिट को सपोर्ट कर सकता है। इसे Multi-Zone कूलिंग सिस्टम भी कहा जाता है, जिससे एक साथ कई रूम्स में कूलिंग मिलती है।

    ...तो फिर नाम में Mini क्यों?

    काफी लोगों को ऐसा लगता है कि 'Mini' नाम का मतलब छोटा AC होता है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इसे Mini Split इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये बड़े सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम का छोटा और इजी ऑप्शन है। अमेरिका, यूरोप और कई अन्य देशों में इसका यूज लंबे टाइम से किया जा रहा है। अब भारत में भी बड़े घरों और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में इसकी डिमांड बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    किन लोगों के लिए है बेहतर ऑप्शन?

    अगर आपको सिर्फ एक रूम में AC चाहिए, तो नॉर्मल Split AC ज्यादा किफायती ऑप्शन है, लेकिन अगर आपके घर में 3 से 5 रूम हैं और आप हर रूम के बाहर अलग-अलग आउटडोर यूनिट नहीं लगाना चाहते, तो Mini Split AC बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?