Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज? सही तापमान रखने से बचेगी बिजली

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    मानसून के दौरान फ्रिज का तापमान 3 से 5 नंबर के बीच रखना चाहिए ताकि खाना ताजा रहे और बिजली बचे। नमी से बचने के लिए बार-बार फ्रिज खोलने से बचें और उसमें ...और पढ़ें

    मानसून में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज? सही तापमान रखने से बचेगी बिजली

    मानसून में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज? सही तापमान रखने से बचेगी बिजली 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देशभर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मानसून की एंट्री से तापमान भी कम हो गया है, लेकिन अब हवा में नमी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में काफी लोग सोचते हैं कि क्या फ्रिज को गर्मियों की तरह ही चलाना चाहिए या फिर अब उसका तापमान चेंज कर देना चाहिए? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    मानसून में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज?

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि मानसून के दौरान फ्रिज का तापमान 3 से 5 नंबर के बीच रखना बेहतर है। अगर आपके फ्रिज में 1 से 5 तक की सेटिंग मिल रही है, तो आप इसे 3 या 4 नंबर पर सेट कर सकते हैं। हालांकि अगर ये सेटिंग 1 से 7 तक की है जो ऐसे में आप फ्रिज को 4 या 5 नंबर पर सेट कर सकते हैं। इससे खाने-पीने की चीजें फ्रेश बनी रहेंगी और फ्रिज पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा।

    बार-बार फ्रिज खोलने से बचें

    मानसून में बार-बार फ्रिज खोलने से बचें, नहीं तो अंदर नमी बढ़ सकती है। नमी बढ़ने से बदबू और फफूंदी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए फ्रिज का दरवाजा जरूरत पड़ने पर ही ओपन करें और उसे लंबे टाइम तक खुला न छोड़ें। साथ ही ज्यादा गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें। पहले उसे नॉर्मल टेंपरेचर पर ठंडा होने दें और फिर उसके बाद ही फ्रिज में रखें।

    जरूरत से ज्यादा सामान न भरें

    अगर आपने फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया है तो इसकी वजह से ठंडी हवा का फ्लो खराब हो सकता है, जिससे कूलिंग कम हो सकती है। इसलिए फ्रिज में थोड़ी जगह छोड़ना भी काफी ज्यादा जरूरी है। साथ ही कुछ हफ्तों बाद डोर गैस्केट भी चेक जरूर करें। अगर ये ढीली या खराब हो गई है, तो ठंडी हवा जल्दी बाहर निकल सकती है और इसकी वजह से बिजली की खपत भी बढ़ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली की सफाई कितनी बार करनी चाहिए? नोट कर लें सही तरीका और फायदे