मानसून में इन्वर्टर और बैटरी का ऐसे रखें ख्याल, लंबे समय तक मिलेगा दमदार बैकअप
मानसून में इन्वर्टर और बैटरी की सही देखभाल से उनकी परफॉर्मेंस और बैकअप बढ़ाया जा सकता है। नमी से बचाव, नियमित सफाई और डिस्टिल्ड वॉटर की जांच जैसे उपाय ...और पढ़ें

मानसून में इन्वर्टर और बैटरी का ऐसे रखें ख्याल, लंबे समय तक मिलेगा दमदार बैकअप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां बारिश का मौसम गर्मी से राहत देता है, तो वहीं दूसरी तरफ इस दौरान बिजली कटौती की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे टाइम में तो इन्वर्टर, बैटरी घरों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाते हैं। हालांकि, अगर इस मानसून के मौसम में इनकी सही तरीके से देखभाल न की जाए तो बैटरी की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है।
साथ ही बैटरी का बैकअप भी कम हो सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान सावधानियां अपनाकर अपने इन्वर्टर और बैटरी की लाइफ बढ़ा सकते हैं और बेहतर बैकअप भी हासिल कर सकते हैं।
नमी और पानी से बचाएं
मानसून के दौरान हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ जाती है। इसलिए इन्वर्टर और बैटरी को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें। इन्हें ऐसी जगह न लगाएं जहां बारिश का पानी पहुंच सकता है या सीलन बनी रहती है। ज्यादा नमी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को डैमेज कर सकती है और बैटरी की फंक्शनैलिटी भी खराब हो सकती है।
समय-समय पर सफाई और करें जांच
अगर बैटरी के टर्मिनल पर जंग या धूल जमा हो गई है तो इसकी वजह से चार्जिंग प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय-समय पर टर्मिनल की सफाई करें और वायरिंग भी चेक करें। अगर कहीं ढीला कनेक्शन या किसी तरह की खराबी दिखाई दे तो तुरंत उसे ठीक करवा लें। इससे शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाएगा।
बैटरी का पानी चेक करें
अगर आपके घर में फ्लैट प्लेट या ट्यूबलर बैटरी लगी है, तो उसमें डिस्टिल्ड वॉटर के लेवल को रेगुलर चेक करें। जरूरत पड़ने पर सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर ही बैटरी में डालें। नॉर्मल पानी का यूज करने से बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, अगर बैटरी मेंटेनेंस-फ्री है तो आपको इस प्रोसेस को करने की जरूरत नहीं है।