Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snapdragon 8 Gen 5 वाला Motorola Signature इतने सस्ते में खरीदें, डिस्काउंट के साथ हैं ऑफर्स भी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:00 AM (IST)

    अगर आप 55,000 रुपये के बजट में नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Motorola Signature पर एक जबरदस्त डील मिल रही है। ...और पढ़ें

    Motorola Signature पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT.

    Motorola Signature पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 55,000 रुपये से कम में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन डील है। इस साल की शुरुआत में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ Motorola Signature इस समय ऑनलाइन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Motorola Signature उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हाथ में प्रीमियम अहसास देने वाला एक स्लीक, भरोसेमंद और ऑल-राउंडर फ्लैगशिप फोन चाहते हैं। ध्यान रहे कि इस तरह की डील्स ज्यादा समय तक नहीं टिकती हैं, इसलिए अगर आप इसे खरीदने में इंटरेस्टेड हैं तो जल्दी फैसला लें। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल्स और फोन के फीचर्स के बारे में।

    Motorola Signature पर ये है डील

    Motorola Signature को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart पर ये स्मार्टफोन फिलहाल 57,499 रुपये में लिस्टेड है, यानी इस पर 2,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। ये कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। साथ ही आप Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,875 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं।

    इसके अलावा ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स भी यहां दिए जा रहे हैं। इन सबके अलावा आप ज्यादा बचत के लिए आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज कर आप 49,600 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, ये पुराने फोन के कंडीशन, ब्रांड और बाकी कई फैक्टर्स पर डिपेंड करेगा।

    Motorola Signature के स्पेसिफिकेशन्स

    Motorola Signature में 165Hz रिफ्रेश रेट, 6200 nits की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ 6.8-इंच का AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो ये डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से पावर्ड है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

    खबरें और भी

    फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 100x सुपर जूम और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

    Motorola Signature: क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए?

    Motorola Signature डेली यूसेज के लिए सबसे कम्फर्टेबल फ्लैगशिप फोन्स में से एक है। ये काफी पतला और हल्का है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला वर्सेटाइल ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही, इसकी 5,200 mAh की बैटरी आसानी से एक दिन से ज्यादा टिक जाती है। ऐसे में इस डिस्काउंटेड प्राइस पर आप बेझिझक इस फोन को खरीदने का विचार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, सस्ते में मिलेगा मिलिट्री ग्रेड वाला स्मार्टफोन