Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nothing Phone 4b vs Redmi Turbo 5: 40 हजार से कम में कौन है किसपे भारी? देखें पूरा कंपैरिजन

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:36 PM (IST)

    लंदन की टेक कंपनी Nothing ने भारत में अपनी नई बजट-फ्रेंडली सीरीज का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। मार्केट में इस फोन की सीधी टक्क ...और पढ़ें

    Nothing Phone 4b vs Redmi Turbo 5 5G में आइए समझें अंतर। Photo- Gemini AI.

    Nothing Phone 4b vs Redmi Turbo 5 5G में आइए समझें अंतर। Photo- Gemini AI. 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक लंबे इंतजार के बाद Carl Pei की लंदन बेस्ड स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल b-सीरीज फोन Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है।यह फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन, पीछे लगी Glyph लाइट्स और दमदार फीचर्स के साथ आता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत आप इसे सिर्फ 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जो इसे एक मजबूत मिड-रेंज ऑप्शन बनाता है। ये फोन इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 5G को कड़ी टक्कर दे रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन्स का पूरा कंपैरिजन।

    Nothing Phone 4b VS Redmi Turbo 5

    डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

    Nothing Phone 4b का डिजाइन इसके पुराने मॉडल्स से इंस्पायर्ड है। इसके बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के पास 45 मिनी-LED लाइट्स दी गई हैं। ये LED इंडिकेटर्स Zomato या Uber जैसे एप्स के साथ मिलकर डिलीवरी प्रोग्रेस को लाइव शो करते हैं। इसका चेसिस मजबूत पॉलीकार्बोनेट से बना है, जिस पर फिंगरप्रिंट के निशान कम करने के लिए यूवी-कोटिंग की गई है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP64 की रेटिंग मिली है।

    दूसरी तरफ, Redmi Turbo 5 का डिजाइन Redmi K90 सीरीज जैसा है। इसके टॉप-लेफ्ट साइड में डुअल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसमें K90 सीरीज की तरह एक्स्ट्रा स्क्वायर बम्प नहीं मिलता। इसके रियर पैनल पर मैट फिनिश दी गई है और ये एल्युमिनियम चेसिस पर बना है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K की तगड़ी रेटिंग मिलती है, जो इसे डस्ट और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से सुरक्षित रखती है। इसके कैमरा लेंस के पास नोटिफिकेशन अलर्ट्स के लिए RGB लाइट्स भी दी गई हैं, जिसे कंपनी Redmi Pixel Matrix कहती है।

    डिस्प्ले

    Nothing Phone 4b में 6.77 इंच का FHD+ LTPS Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये डिस्प्ले वीडियो देखने और गेमिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जा सकती है।

    खबरें और भी

    वहीं, Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

    प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

    Nothing Phone 4b में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। ये 4nm मिड-रेंज चिपसेट बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस का वादा करता है। AnTuTu बेंचमार्क पर इसका स्कोर लगभग 1 मिलियन (10 लाख) पॉइंट्स आता है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    वहीं, Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। AnTuTu पर इसका स्कोर 2.1 से 2.3 मिलियन (21 से 23 लाख) पॉइंट्स के बीच आता है, जो नथिंग के प्रोसेसर से काफी आगे है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 फास्ट स्टोरेज दी गई है।

    कैमरा सेटअप

    दोनों ही फोन्स में डुअल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। Nothing Phone 4b में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है, जो 119.5-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू कैप्चर करता है। नथिंग ने इसमें iPhone की तरह डुअल-कैप्चर मोड दिया है। साथ ही गूगल के साथ मिलकर 'Ultra XDR' फीचर डेवलप किया है, जो अलग-अलग एक्सपोजर के 13 RAW फ्रेम्स को मर्ज करके बेहतरीन फोटो तैयार करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    Redmi Turbo 5 में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20MP का कैमरा मिलता है।

    बैटरी और चार्जिंग

    Nothing Phone 4b के इंडियन वेरिएंट में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है (जबकि इसके ग्लोबल वेरिएंट में 5,200mAh बैटरी मिलती है)। कंपनी का दावा है कि इसकी सेफ सेल टेक्नोलॉजी के कारण 1200 चार्ज साइकिल (लगभग 3 साल) के बाद भी इसकी बैटरी कैपेसिटी 90 प्रतिशत तक बनी रहेगी। ये 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    Redmi Turbo 5 में इससे भी बड़ी 7,540mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 100W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग और 27W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

    Nothing Phone 4b आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ 3 बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड्स और 6 साल के सेफ्टी अपडेट्स देने का वादा किया है। वहीं, Redmi Turbo 5 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है, जिसके साथ 4 साल के एंड्रॉयड अपग्रेड्स और 6 साल के सुरक्षा अपडेट्स मिलेंगे।

    कीमत

    Nothing Phone 4b दो वेरिएंट्स में आता है। इसके 8GB/128GB वेरिएंट की रेगुलर कीमत 34,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। हालांकि, इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसका बेस वेरिएंट फिलहाल सिर्फ 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।

    दूसरी तरफ, Redmi Turbo 5 की कीमत थोड़ी ज्यादा है। इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये तय की गई है, जो अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: WhatsApp और Instagram चैट में ही जनरेट होंगी कमाल की इमेजेस, Meta ने पेश किया दिमाग वाला नया Muse Image मॉडल