Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus 13 पर है 12 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, मिलता है पावरफुल प्रोसेसर; बेहतरीन कैमरा भी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    OnePlus 13 फ्लिपकार्ट पर बेहद कम कीमत पर मिल रहा है। ये फोन पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6,000mAh बैटरी और 120Hz LTPO 3K डिस्प्ले के साथ आता है। ...और पढ़ें

    OnePlus 13 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

    OnePlus 13 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में अपनी Freedom Day Sale 2026 की घोषणा की है, जहां बायर्स स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, होम एप्लायंसेज, कपड़ों और दूसरे कई प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं। वैसे सेल अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन OnePlus 13 प्लेटफॉर्म पर पहले से ही कम कीमत में उपलब्ध है। अगर आप इस डिवाइस से वाकिफ नहीं हैं, तो बता दें कि ये Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। साथ ही इसमें अच्छा कैमरा भी मिलता है। ऐसी डील्स जल्दी खत्म हो जाती हैं, इसलिए अगर आप इस डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा। आइए जानते हैं इस डील के बारे में।

    OnePlus 13 पर फ्लिपकार्ट डील

    OnePlus 13 के Midnight Ocean, 256 GB + 12 GB वेरिएंट को 69,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, ये फिलहाल फ्लिपकार्ट पर केवल 57,799 में लिस्टेड है, जो कि 12,200 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। अगर आप खरीदारी करने के लिए Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इफेक्टिव प्राइस को 2,890 रुपये तक और कम कर सकते हैं।

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 36 महीनों के पीरियड के लिए केवल 2,032 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑपशन्स भी ऑफर कर रहा है। अगर आप अपग्रेड कर रहे हैं, तो आप प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज प्रोग्राम को भी चेक कर सकते हैं। अपने पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और वर्किंग कंडीशन के आधार पर, आप 49,600 तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं।

    OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन्स

    ये स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है। इसके अलावा, ये Adreno 830 GPU, 24GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर होकर आता है।

    OnePlus 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच की QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले मिलता है और ये HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। आउटडोर में इस्तेमाल करने पर, ये स्मार्टफोन 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है।

    खबरें और भी

    इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेयर किया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स ये हैंडसेट OxygenOS 15 पर रन करता है, जो कि एक Android 15-बेस्ड स्किन है। जाहिर सी बात है कि इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा ही।

    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, OnePlus 13 में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। इतना ही नहीं, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें: किसी का भी आधार कार्ड ऐसे करें वेरिफाई, मिनटों में सामने आ जाएगी सच्चाई