Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट में चाहिए अनलिमिटेड 5G डेटा? Jio के इस इकलौते प्लान में मिलती है 56 दिनों की वैलिडिटी; Gemini Pro भी

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    Reliance Jio के पास अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 56 दिनों की वैलिडिटी वाला एक बेहद किफायती प्लान है। जो लोग बजट में रहकर जियो का सुपरफास्ट 5G नेटवर्क इस ...और पढ़ें

    Jio का 56 दिन की वैलिडिटी वाला मस्त प्लान। Photo- ChatGPT.

    Jio का 56 दिन की वैलिडिटी वाला मस्त प्लान। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio के पास अपने यूजर्स के लिए 56 दिनों का एक शानदार प्लान है। ये 56 दिनों का प्लान अनलिमिटेड 5G बेनिफिट के साथ आता है। जियो का ये अनलिमिटेड 5G बेनिफिट सिर्फ उन्हीं प्लान्स के साथ मिलता है जो रोज 2GB या उससे ज्यादा डेटा ऑफर करते हैं। अगर आप बिना जेब ढीली किए जियो के 5G नेटवर्क का बेस्ट एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो कंपनी के इस प्लान को चुन सकते हैं। हम यहां जिस प्लान की बात कर रहे हैं उसकी कीमत 629 रुपये है। इस 629 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरे 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

    जियो के इस प्लान की अच्छी बात यह है कि इसमें ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। यानी जब बात 5G की हो, तो यूजर कितना भी डेटा कंज्यूम करे, इस पर कोई लिमिट या कैपिंग नहीं है। इसके उलट, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के साथ हर 30 और 28 दिनों में 300GB की एक लिमिट होती है। चूंकि जियो कस्टमर्स के लिए ऐसी कोई लिमिट नहीं है, इसलिए ये जियो के 5G को देश में ऑटोमेटिकली सबसे बेस्ट पोजीशन पर खड़ा कर देता है। इसके अलावा 5G कवरेज और उपलब्धता के मामले में भी जियो सबसे आगे है। आइए जानते हैं इस प्लान के बेनिफिट्स के बारे में।

    Reliance Jio का 629 रुपये वाला प्लान

    Reliance Jio के 629 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और डेली 2GB डेटा मिलता है। ये प्लान 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी बंडल किया गया है। जियो का ये इकलौता ऐसा प्लान है जो 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ 5G सपोर्ट देता है।

    इस प्लान के साथ कोई बड़े OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स बंडल नहीं किए गए हैं। हालांकि, इसमें ग्राहकों को JioTV, JioAICloud (50GB) और 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इनके अलावा 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini Pro प्लान 18 महीनों के लिए मिलेगा। बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि यूजर को Gemini ऑफर के लिए 349 रुपये या उससे ज्यादा के Jio प्लान से रिचार्ज करवाते रहना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: iPhone हो रहा है गर्म और जल्दी खत्म हो रही है बैटरी? जानें कारण और ठीक करने के तरीके