50 हजार से भी कम में सैमसंग का प्रीमियम एक्सपीरियंस! Amazon पर इतना सस्ता मिल रहा Galaxy S25 FE
अगर आप 50,000 रुपये के बजट में एक परफेक्ट ऑल-राउंडर प्रीमियम फोन की तलाश में हैं, तो Amazon पर Samsung Galaxy S25 FE पर शानदार डील मिल रही है। ...और पढ़ें

Samsung Galaxy S25 FE पर डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप आज के कॉम्पिटिटिव मार्केट में 50,000 रुपये के बजट में एक परफेक्ट ऑल-राउंड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास ऑप्शन्स थोड़े सीमित हैं। हालांकि, Samsung Galaxy S25 FE पर चल रही मौजूदा डील एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। ये डिवाइस प्रीमियम फीचर्स, Galaxy AI कैपेबिलिटीज, प्रीमियम डिजाइन, ट्रिपल-कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले और सैमसंग के लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट पैकेज के साथ आता है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल ये 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। आइए जानते हैं Amazon पर Samsung Galaxy S25 FE पर मिल रही पूरी डील।
Samsung Galaxy S25 FE पर ये है डील
Samsung Galaxy S25 FE को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर ये फोन अभी भी इसी कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि, Amazon पर फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट फिलहाल 45,799 रुपपये में लिस्टेड है, जो कि सीधे 14,200 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। साथ ही यहां कुछ बैंक ऑफर भी हैं।
आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 33,550 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, ये वैल्यू आपके पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही Amazon महज 1,610 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन्स भी ऑफर कर रहा है।
Samsung Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S25 FE में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7-inch की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus Plus और IP68 सर्टिफिकेशन मिलता है। परफॉर्मेंस के मामले में ये डिवाइस Exynos 2400 चिपसेट से पावर्ड है।
खबरें और भी
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन वाइड लेंस, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x जूम कैपेबिलिटी वाला 8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही यहां 4900mAh की बैटरी 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।
Samsung Galaxy S25 FE: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
अगर आप फीचर्स और सही कीमत का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो Galaxy S25 FE एक बढ़िया मिड-रेंज प्रीमियम फोन है। ये Galaxy AI फीचर्स, 6.7-inch की AMOLED स्क्रीन और 7 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 45W चार्जिंग, 7.4mm की स्लिम थिकनेस और Gemini Live जैसे फीचर्स इसे डेली यूसेज के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।
हालांकि, अगर आप हैवी गेमिंग या बहुत ज्यादा रिसोर्स-इंटेंसिव टास्क के लिए फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए शायद सही चॉइस न हो। इसका Exynos 2400 प्रोसेसर भारी टास्क के दौरान थोड़ा लैग और हीट हो सकता है, जबकि 8GB RAM इस गैजेट के ढेरों AI फीचर्स को एक साथ संभालने के लिए थोड़ी कम पड़ सकती है। इसके अलावा, इसके कैमरे भी पिछले मॉडल जैसे ही हैं।
