200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite वाले S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, यहां है डील
Samsung के पिछले फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra पर Flipkart पर काफी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। ये फोन 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इ ...और पढ़ें

Samsung Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट मिल रहा है। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung का पिछला फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra इस समय Flipkart पर काफी कम कीमत में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 1,29,999 रुपये की शुरुआती प्राइस टैग के साथ पेश किया गया था। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, बायर्स कूपन्स, कार्ड्स और बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करके इसकी कीमत और भी कम कर सकते हैं। इस फोन में 6.9-इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही इस डील के बारे में।
Samsung Galaxy S25 Ultra पर ये है डील
इस स्मार्टफोन को 1,29,999 रुपये शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल ये डिवाइस (Titanium Gray, 256 GB) (12 GB RAM) 89,930 रुपये में बिक रहा है, जो कि लॉन्च प्राइस से सीधे 40,069 रुपये का डिस्काउंट है। डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा, Flipkart Axis और Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले बायर्स इफेक्टिव प्राइस को Rs 4,000 और कम कर सकते हैं। जो लोग एक बार में पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म महज 3,162 प्रति महीने से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन्स भी दे रहा है।
अगर आप अपना पुराना फोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart का एक्सचेंज प्रोग्राम भी चेक कर सकते हैं। आपके पुराने डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और वर्किंग कंडीशन के आधार पर आपको 67,450 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। ध्यान दें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक की अवेलेबिलिटी के हिसाब से बदल सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra को खरीदना चाहिए?
ये देखते हुए कि स्मार्टफोन की कीमतें आए दिन बढ़ रही हैं, Galaxy S25 Ultra पर आया यह प्राइस ड्रॉप वाकई एक बेस्ट डील बनाता है। इस कीमत में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-inch QHD+ Dynamic AMOLED 2X पैनल मिलता है।
खबरें और भी
इंटरनल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो ये हैंडसेट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से पावर्ड है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए काफी दमदार माना जाता है। इसके अलावा, इसमें 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Ultra में 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सुनने में भले ही थोड़ी कम लगे लेकिन पूरे दिन का बैकअप आराम से दे देती है। अगर आप प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, शानदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स वाला फोन पसंद करते हैं, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए एकदम सही चॉइस हो सकता है।