Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या भारत में बैन हैं सैटेलाइट फोन? इस्तेमाल से पहले जान लें नियम, नहीं तो हो सकती है जेल!

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:00 PM (IST)

    भारत में सैटेलाइट फोन पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं हैं, लेकिन इनके उपयोग पर कड़े नियम लागू हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या भारत में बैन हैं सैटेलाइट फोन? इस्तेमाल से पहले जान लें नियम, नहीं तो हो सकती है जेल!  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैटेलाइट फोन को लेकर भारत में नियम काफी सख्त हैं। रेगुलर मोबाइल फोन से अलग, सैटेलाइट फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होते हैं, जिससे दूरदराज या नेटवर्क-फ्री एरिया में भी आसानी से कॉल किया जा सकता है, लेकिन यही खासियत इन्हें सुरक्षा के लिहाज से काफी ज्यादा सेंसिटिव भी बना देती है। चलिए पहले जानते हैं कि क्या सैटेलाइट फोन भारत में बैन हैं...

    क्या सैटेलाइट फोन भारत में बैन है?

    सीधे शब्दों में कहें तो भारत में सैटेलाइट फोन पूरी तरह से बैन नहीं हैं लेकिन भारत सरकार ने बिना अनुमति सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर लगभग पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। सिर्फ कुछ खास एजेंसियों और इमरजेंसी सर्विसेज को ही इसका यूज करने की इजाजत है। आम नागरिक अगर बिना लाइसेंस सैटेलाइट फोन रखते हैं या इसका यूज करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    सैटेलाइट फोन रखने पर हो सकती है जेल?

    बिना लाइसेंस सैटेलाइट फोन रखने पर जुर्माना और जेल, दोनों का प्रावधान है। सैटेलाइट फोन को लेकर नियम Indian Telegraph Act, 1885 और Wireless Telegraphy Act, 1933 के तहत आते हैं। इन रूल्स के मुताबिक किसी भी वायरलेस डिवाइस को इस्तेमाल करने के लिए सरकार से परमिशन लेना जरूरी है।

    देश की सुरक्षा के लिए खतरा

    सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सैटेलाइट फोन का गलत यूज किया जा सकता है जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां इसका इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों में किया गया है। यही कारण है कि सरकार ने इसके यूज को सख्ती से कंट्रोल कर रखा है।

    हालांकि, कुछ इंटरनेशनल सैटेलाइट सर्विस जैसे Inmarsat के जरिए लिमिटेड और वेलिड इस्तेमाल की अनुमति दी जाती है, लेकिन इसके लिए भी पहले सरकार की मंजूरी लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- Realme के 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर