सिर्फ फोटो-वीडियो नहीं, फोन बेचने से पहले ये चीजें भी करें डिलीट, ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती!
पुराना फोन बेचने से पहले डेटा सुरक्षा के लिए सभी जरूरी जानकारी हटाना महत्वपूर्ण है, ताकि आपकी प्राइवेसी और बैंकिंग सुरक्षा बनी रहे। ...और पढ़ें

सिर्फ फोटो-वीडियो नहीं, फोन बेचने से पहले ये चीजें भी करें डिलीट, ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज नया फोन खरीदने के बाद काफी लोग अपना पुराना फोन बेच देते हैं या उसे एक्सचेंज ऑफर में दे देते हैं, लेकिन कभी कभी जल्दबाजी में लोग मोबाइल से जरूरी डेटा पूरी तरह से डिलीट किए बिना ही उसे दूसरे शख्स को पकड़ा देते हैं।
जबकि ऐसा करना आपकी प्राइवेसी और बैंकिंग सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। जी हां, इसलिए फोन बेचने से पहले कुछ जरूरी चीजों को हटाना काफी जरूरी है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
पहले लें सभी डेटा का बैकअप
अगर आप अपना पुराना फोन बेच रहे हैं तो सबसे पहले अपनी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स और जरूरी फाइल्स का क्लाउड या कंप्यूटर में बैकअप लें। इससे डेटा को आसानी से नया फोन लेने के बाद ट्रांसफर किया जा सकता है।
बैंकिंग और पेमेंट एप्स हटाएं
इसके बाद फोन से Google Pay, PhonePe, Paytm और नेट बैंकिंग जैसे एप्स से लॉगआउट करें और इसके बाद उन्हें डिलीट करें। साथ ही सेव किए गए कार्ड डिटेल्स और UPI अकाउंट को भी फोन से हटा दें, ताकि कोई दूसरा शख्स उनका गलत यूज न कर सके।
खबरें और भी
सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट हटाएं
इतना करने के बाद फोन से WhatsApp, Facebook, Instagram, Telegram, Gmail और अन्य ईमेल अकाउंट्स भी लॉगआउट करें। हो सके तो बाद में फोन को एक बार फैक्ट्री रीसेट भी कर दें। Google Account या Apple ID को भी फोन से रिमूव करना न भूलें।
सिम और मेमोरी कार्ड निकालें
फोन बेचने से पहले डिवाइस में लगी सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड जरूर निकाल लें। एंड में सभी जरूरी डेटा का बैकअप लेने और अकाउंट हटाने के बाद फोन को फैक्ट्री रीसेट करने के लिए Android यूजर्स Settings > System > Reset Options में जाकर और iPhone यूजर्स Settings > General > Transfer or Reset iPhone के जरिए फोन को रीसेट करें।