Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AC में दिख रहे किस एरर कोड का क्या है मतलब? गलती से भी न करें नजरअंदाज

    Updated: Mon, 11 May 2026 05:00 PM (IST)

    गर्मियों में एसी में दिखने वाले E1, P2, F5 जैसे एरर कोड्स तकनीकी खराबी का संकेत देते हैं। इन कोड्स को समझना जरूरी है ताकि आप समस्या को पहचान सकें और स ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    AC में दिख रहे किस एरर कोड का क्या है मतलब? गलती से भी न करें इग्नोर! 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ गया है और अब ऐसे मौसम में अगर आपका AC अचानक बंद हो जाए और उसकी डिस्प्ले पर कुछ E1, P2, F5 या किसी दूसरे तरह का कोड दिखाई देने लगे तो यकीनन आप भी परेशान हो जाएंगे। ऐसी कंडीशन में कुछ लोग तो AC को ऑफ करके दोबारा ऑन कर देते हैं लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

    जी हां, ये कोड किसी तकनीकी खराबी का संकेत होते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो AC इन कोड्स के जरिए बताता है कि उसके अंदर कौन-सी दिक्कत आ रही है। बहुत से लोग तो इन कोड्स का मतलब समझे बिना ही सीधे मैकेनिक को कॉल कर देते हैं।

    ऐसे में कभी कभी छोटी खराबी को बड़ा बताकर मैकेनिक भी ज्यादा पैसे वसूले लेता है लेकिन अगर आपको इन बेसिक एरर कोड्स की जानकारी होती, तो आप खुद भी काफी हद तक इस समस्या को समझ सकते हैं। चलिए आज हम आपको AC में दिख रहे इन एरर कोड का क्या मतलब है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

    E1, E2, F1 और F2 जैसे कोड का मतलब

    AC में सबसे ज्यादा दिखने वाले E1, E2, F1 और F2 जैसे कोड आमतौर पर सेंसर से जुड़ी खराबी का संकेत देते हैं। आसान शब्दों में कहें तो हो सकता है कि AC का टेम्परेचर सेंसर ठीक ढंग से काम न कर रहा हो या उसकी वायरिंग ढीली हो गई है। ऐसी कंडीशन में AC सही टेंपरेचर रीड नहीं कर पाता और इससे फिर कूलिंग अफेक्टेड होने लगती है।

    खबरें और भी

    E3, E4, E6 या C1 जैसे कोड का मतलब

    वहीं, अगर आपके AC में E3, E4, E6 या C1 जैसे कोड दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि इंडोर और आउटडोर यूनिट के बीच कम्युनिकेशन फेल हो रहा है। यह समस्या वायरिंग खराब होने, बिजली सप्लाई में दिक्कत या PCB में समस्या आने के कारण हो सकती है। अगर ये समस्या लंबे टाइम तक बनी रहती है तो इसके कारण AC पूरी तरह से बंद भी हो सकता है।

    P1, P2 या F5 जैसे कोड का मतलब

    कभी कभी ऐसा भी देखा गया है कि AC पर P1, P2 या F5 कोड दिखाई देते हैं। ये कोड वोल्टेज फ्लक्चुएशन से जुड़ी दिक्कत को बताते हैं। ऐसे में आपको जितनी जल्द हो सके AC बंद कर देना चाहिए। साथ ही ऐसे में आपको AC के साथ स्टेबलाइजर या वायरिंग की जांच करवानी चाहिए। लगातार वोल्टेज फ्लक्चुएशन से AC के पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- AC में गैस लीकेज क्यों होती है? समय रहते जान लें इसके संकेत और बचाव के तरीके