अंधेरे में भी पहचान लेता है आपका चेहरा, जानिए iPhone के Face ID के पीछे की जादुई टेक्नोलॉजी
अगर आप iPhone यूजर हैं तो आपने भी Face ID का इस्तेमाल करके फोन जरूर अनलॉक किया होगा। आपने गौर किया होगा कि ये अंधेरे में भी काम करता है। आइए जानते हैं ...और पढ़ें

iPhone की Face ID टेक्नोलॉजी ऐसे काम करती है। Photo- Gemini AI.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई अपने iPhone को सिर्फ एक नजर देखकर अनलॉक करता है, तो ऐसा लगता है मानो फोन के कैमरे ने कोई फोटो खींच ली हो। लेकिन, असलियत इससे कहीं ज्यादा हाई-टेक है। आइए जानते हैं कि अंधेरे में भी फोन Face ID के जरिए कैसे अनलॉक होता है। इसके पीछे क्या टेक्नोलॉजी है।
फोन अंधेरे में भी चेहरा कैसे पहचानता है?
फोन आपका चेहरा देखता नहीं है, बल्कि 30 हजार इनविजिबल इंफ्रारेड डॉट्स से उसका 3D मैप बनाकर उसे 'डिकोड' करता है। इंफ्रारेड सिस्टम अंधेरे में भी काम करता है।
Apple की Face ID में एक 'TrueDepth Camera System' होता है। इसके 3 हिस्से होते हैं-
- 1. Flood Illuminator: ये इन्फ्रारेड किरणों से चेहरे को रोशन करता है, जिससे अंधेरे में भी सब कुछ दिखाई देता है।
- 2. Dot Projector: आपके चेहरे पर लगभग 30,000 इनविजिबल इंफ्रारेड डॉट्स डालता है।
- 3. Infrared Camera: इन डॉट्स के पैटर्न को पढ़ता है, चेहरे की डेप्थ को मेजर करता है और एक 3D मैप बनाता है। ये चश्मे, धूप के चश्मे और मेकअप के बावजूद भी गहराई के पैटर्न को पढ़ सकता है।

Photo- Apple
क्या Face ID चेहरे की फोटो स्टोर करता है?
Apple के सपोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक, Face ID आपके चेहरे की 'कोई भी फोटो स्टोर नहीं करता' है। ये 3D मैप और 2D इमेज से एक यूनिक मैथमेटिकल कोड बनाता है। Apple का दावा है कि किसी दूसरे चेहरे से इसे धोखा देने की संभावना बहुत कम है, लगभग 10 लाख में से एक।
क्या Face ID का डेटा लीक हो सकता है?
Face ID का डेटा iPhone के अंदर ही मौजूद 'Secure Enclave' नाम की एक चिप में एन्क्रिप्टेड रहता है। ये न तो Apple के सर्वर पर जाता है, न ही iCloud बैकअप में और न ही किसी एप के पास। ये सिर्फ फोन में ही रहता है।
सुरक्षा का कितना जोखिम है?
इंफ्रारेड आउटपुट को ऐसे लेवल पर रखा जाता है कि ये आंखों और त्वचा के लिए सुरक्षित हो।
यह भी पढ़ें: घंटों का काम मिनटों में! Adobe के नए AI टूल्स के साथ अब स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।