T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच सिर्फ 79 रुपये में मोबाइल पर ऑनलाइन देखें, दो और जबरदस्त प्लान भी उपलब्ध
T20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। क्रिकेट फैंस इसे Jio Hotstar ऐप पर लाइव देख सकते हैं। कंपनी ने 28 जनवरी, 2026 से नए सब्सक्रिप्शन प्ला ...और पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच सिर्फ 79 रुपये में मोबाइल पर ऑनलाइन देखें, दो और जबरदस्त प्लान भी उपलब्ध
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है और क्रिकेट फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलने वाला है। वहीं, अगर आप भी अपने मोबाइल पर मैच लाइव एन्जॉय करना चाहते हैं, तो Jio Hotstar एप के कुछ सबसे सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान चेक कर सकते हैं। जिन लोगों के पास केबल टीवी है, वो Star Sports चैनल्स पर भी लाइव मैच का मजा ले सकते हैं।
हालांकि Jio Hotstar के सस्ते सब्सक्रिप्शन के साथ आप काफी कम कीमत में मैच का मज़ा ले सकते हैं, लेकिन इस बार, कंपनी ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में कुछ बदलाव किया है और नई कीमतें 28 जनवरी, 2026 से लागू हुई हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अब फैंस सिर्फ 79 रुपये में पूरे महीने T20 वर्ल्ड कप के मैच ऑनलाइन देख सकते हैं।
79 रुपये का प्लान
अगर आप सबसे कम कीमत पर मैच देखना चाहते हैं तो 79 रुपये का प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है और इसे आप एक ही मोबाइल डिवाइस पर यूज कर सकते हैं। हालांकि ये एक ऐड-सपोर्टेड प्लान है, जिसका मतलब है कि मैच देखते वक्त आपको एड्स दिखाई देंगे। इस प्लान में हॉलीवुड कंटेंट भी शामिल नहीं है, लेकिन ये प्लान क्रिकेट मैच देखने के लिए बेस्ट है।
149 रुपये का प्लान
वहीं, अगर आपको ज्यादा टाइम के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए तो 149 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आपको तीन महीने की वैलिडिटी देखने को मिलने वाली है। हालांकि इसे भी आप एक ही मोबाइल डिवाइस पर यूज कर सकते हैं। यह भी एक ऐड-सपोर्टेड प्लान होने वाला है और इसमें भी हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं है।
499 रुपये का प्लान
इसके आलावा जो फैंस पूरे साल स्पोर्ट्स और दूसरा कंटेंट एन्जॉय करना चाहते हैं, उनके लिए 499 रुपये का एनुअल प्लान भी उपलब्ध है। इसमें एक साल की वैलिडिटी देखने को मिल रही है और ये भी एक ही मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भी आपको एड्स दिखाई देंगे, और हॉलीवुड कंटेंट देखने के लिए एक अलग ऐड-ऑन लेना पड़ सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।